43वीं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में महाराष्ट्र ने अपना दबदबा कायम रखा है। मुबंई के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कल खेले गए फाइनल मुकाबलों में महाराष्ट्र के लड़कों और लड़कियों की टीमों ने स्वर्ण पदक जीते। लड़कों की टीम ने लगातार 19वीं बार और कुल मिलाकर 35वीं बार खिताब जीता।
लड़कियों की टीम ने लगातार 10वीं बार और कुल मिलाकर 26वीं बार खिताब जीता। लड़कों की टीम ने ओडिशा को 33-29 से हराया। इस जीत में जितेंद्र वसावे, कृष्णा बंसोडे, पार्थ देवकाते और प्रेम दलवी का विशेष योगदान रहा। इस प्रतियोगिता में जितेंद्र वसावे और सुहानी धोत्रे को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित वीर अभिमन्यु और जानकी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।