नवम्बर 15, 2024 2:09 अपराह्न

printer

43वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला भारत मंडपम में ‘विकसित भारत 2047’ थीम के साथ शुरू हुआ

43वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला नई दिल्ली के भारत मंडपम में जारी है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कल 14 दिवसीय मेले का उद्घाटन किया। इस वर्ष के मेले का विषय 2047 में विकसित भारत है। झारखंड इस वर्ष व्यापार मेले का विशेष राज्य और बिहार तथा उत्तर प्रदेश भागीदार राज्य हैं।

 

आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए बेंगलुरु के एक प्रदर्शक ने वार्षिक मेले में अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के लिए खान मंत्रालय और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

 

एक अन्य प्रदर्शक ने भी सरकार की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की और वार्षिक मेले के लिए भारत मंडपम की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

 

मेले में भारत और विदेश से तीन हजार पांच सौ से अधिक प्रदर्शकों भाग ले रहे हैं। इसमें प्रतिदिन लगभग एक लाख दर्शकों के आने की संभावना है।

 

मेला,19 नवंबर से 27 नवंबर तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। मेले के टिकट 55 मेट्रो स्टेशन, भारत मंडपम मोबाइल ऐप और आईटीपीओ की आधिकारिक वेबसाइट से उपलब्ध होंगे। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए टिकट निःशुल्क हैं।