नवम्बर 16, 2025 9:08 अपराह्न

printer

लीबिया में दो नौकाओं के पलटने से 4 की मौत, कई घायल

 

लीबिया में, तटीय शहर अल-खुम्स के पास प्रवासियों और शरणार्थियों को ले जा रही दो नौकाओं के पलटने से चार लोगों की मौत हो गई। पहली नौका में बांग्लादेश के 26 और दूसरी नौका में आठ बच्चों सहित 69 लोग सवार थे।

 

    2011 में नाटो समर्थित विद्रोह में पूर्व शासक मुअम्मर गद्दाफी के पतन के बाद से संघर्ष और गरीबी से भागकर यूरोप आने वाले प्रवासियों और शरणार्थियों के लिए लीबिया एक प्रमुख पारगमन मार्ग बन गया है।