मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 1, 2025 4:12 अपराह्न

printer

तोक्यो में आयोजित किया गया तीसरा भारत-जापान अंतरिक्ष संवाद

तीसरा भारत-जापान अंतरिक्ष संवाद आज तोक्यो में आयोजित किया गया। इस संवाद में अंतरिक्ष से संबंधित मंत्रालयों और एजेंसियों ने भाग लिया। इस संवाद का उद्देश्‍य अपनी-अपनी अंतरिक्ष नीति और प्राथमिकताओं पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए एक मंच प्रदान करना था। संवाद के दौरान राष्ट्रीय अंतरिक्ष कार्यक्रमों, द्विपक्षीय अंतरिक्ष सहयोग, अंतरिक्ष स्थितिक जागरूकता, अंतरिक्ष सुरक्षा, क्वाड अंतरिक्ष सहयोग, उद्योग-स्तरीय सहयोग और वाणिज्यिक अंतरिक्ष सहयोग पर चर्चा की गई।

 

    भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के संयुक्त सचिव, मुआनपुई सैया और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन -इसरो के वैज्ञानिक सचिव, एम. गणेश पिल्लई ने किया। जापानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अंतरिक्ष नीति के प्रभारी सहायक मंत्री (दूतावास) सैटा युकियो और राष्ट्रीय अंतरिक्ष नीति सचिवालय के महानिदेशक, काज़ेकी जून ने किया।

 

    इस संवाद से पहले, इन-स्‍पेस ई IN-SPACe और जापान के मंत्रिमंडल कार्यालय द्वारा आयोजित एक उद्योग सहयोग कार्यक्रम हुआ। इसमें जापान और भारत की कंपनियों तथा उद्योग संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।