38वें राष्ट्रीय खेलों में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन जारी है। कल प्रदेश ने तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही प्रदेश के कुल 8 पदक हो गए हैं। कल डुआथलान में आध्या सिंह, डाइविंग में पलक शर्मा और वुशू में यश नामदेव ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। जबकि अद्वैत पागे ने 1500 मीटर फ्री स्टाईल और रोहित जाधव ने वुशू में रजत पदक जीता है। भारोत्तोलन प्रतियोगिता भी कल से शुरू हुई जिसमें प्रदेश की रानी नायक ने 146 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा रहे हैं।
Site Admin | जनवरी 31, 2025 2:14 अपराह्न
38वें राष्ट्रीय खेलों में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन जारी
