उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में झारखंड महिला हॉकी टीम ने अपने चौथे मैच में मिजोरम को तीन के मुकाबले चार गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस मैच में झारखंड की अलबेला रानी टोप्पो, सजना होरो, रोशनी आइन्द और डिप्टी टोप्पो ने एक-एक गोल किया। इसके अलावा मॉडर्न पेंटाथलॉन में झारखंड की टीम ने तैराकी में कांस्य पदक हासिल किया। इस टीम में मोनिका कुमारी, चांदनी कुमारी और प्रिया उरांव शामिल हैं।
Site Admin | फ़रवरी 11, 2025 11:35 पूर्वाह्न
38वें राष्ट्रीय खेलों में झारखंड की महिला हॉकी टीम ने मिजोरम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया
