मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 11, 2025 3:59 अपराह्न

printer

38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए आठ कंट्रोल रूम का संचालन शुरू

 

प्रदेश में 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त भी किए गए हैं। इसके तहत मुख्य आयोजन स्थलों पर आठ कंट्रोल रूम का संचालन शुरू कर दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे ने ये जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खेलों के लिए नियुक्त टीमों ने राज्य के सभी आयोजन स्थलों का दौरा कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग, खेल सचिव के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है। श्री भरणे ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों में 10 हजार से ज्यादा खिलाड़ी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र से अर्धसैनिक बलों की मांग भी की गई है।