उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों की अंक तालिका में कर्नाटक 5 स्वर्ण और 2 रजत पदक के साथ शीर्ष स्थान पर है। मनीपुर 4 स्वर्ण पदक के साथ दूसरे और महाराष्ट्र दो स्वर्ण पदक के साथ तीसरे स्थान पर है।
वहीं, उत्तराखंड एक कांस्य पदक के साथ अंक तालिका में 12वें पायेदान पर है। बागेश्वर की ज्योति वर्मा 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई है। उन्होंने देहरादून के स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित वुशु प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड के लिए पहला पदक जीतने पर ज्योति वर्मा को बधाई दी है। खेल मंत्री ने कहा कि ज्योति से प्रेरणा लेकर प्रदेश के अन्य खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतेंगे।