मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 22, 2024 10:55 पूर्वाह्न | Mumbai-flight cancelled | police-rain advisory

printer

मुंबई में तेज वर्षा के कारण 36 उड़ानें रद्द, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मुंबई में तेज वर्षा के कारण कल 36 उड़ानें रद्द कर दी गईं। विमानन प्राधिकरण ने जानकारी दी कि दिन के दौरान, लगभग एक घंटे के भीतर रनवे संचालन दो बार रोकना पड़ा। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो एयरलाइन के साथ-साथ एयर इंडिया और विस्तारा की उड़ानें रद्द की गई। तेज बारिश के कारण मुंबई में सड़क और रेल सेवाएं भी प्रभावित हुईं। जहां कई सड़कों पर पानी भर गया, वहीं मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर कुछ जगहों पर पटरियां भी पानी में डूब गईं। बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार, कल शहर में 82 मिलीमीटर, पूर्वी उपनगरों में 96 मिलीमीटर और पश्चिमी उपनगरों में 90 मिलीमीटर बारिश हुई।

 

मुंबई पुलिस ने एक परामर्श जारी कर नागरिकों से शहर में तेज वर्षा को देखते हुए तटीय इलाकों में न जाने को कहा है। पुलिस ने कहा कि लोगों को केवल आवश्यक कार्य होने पर ही अपने घरों से निकलना चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए। तेज बारिश के कारण मुंबई की कई सड़कों पर पानी भर गया है और ट्रैफिक जाम की सूचना मिली है। कल मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था।