समुद्री डाकुओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भारतीय नौसेना पोत- आई.एन.एस. कोलकाता आज 35 सोमाली समुद्री डाकुओं के साथ मुंबई पहुंचा। ये समुद्री लुटेरे येलो गेट पुलिस को सौंप दिए गए। इस पोत को अदन की खाड़ी में तैनात किया गया था।
आईएनएस कोलकाता ने ड्रोन का उपयोग करके हथियारों से लैस समुद्री डाकुओं की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की, जिसके बाद भारतीय नौसेना ने डाकुओं के कब्जे वाले जहाज एमवी रुइन को रोक लिया। भारतीय वायु सेना के कमांडो परिवहन विमान से जहाज रुएन पर उतारे गए। भारतीय नौसेना की ताकत के सामने सभी 35 सोमाली समुद्री डाकुओं ने आत्मसमर्पण कर दिया।