तमिलनाडु और कराईकल के पैंतीस मछुआरों को आज श्रीलंका की नौसेना ने गिरफ्तार किया। उन्हें मछली पकडडते समय अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मछुआरों को पूछताछ के लिए कांकेसंथुराई नौसैनिक शिविर ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें जाफना के मत्स्य विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया। मछुआरे तीन यांत्रिक नौकाओं और एक देशी नाव में सवार थे, जिन्हें श्रीलंकाई अधिकारियों ने जब्त कर लिया।
Site Admin | नवम्बर 3, 2025 1:23 अपराह्न
35 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने गिरफ्तार किया, मछली पकड़ते समय अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करने का आरोप