ईरान में फंसे 345 भारतीय मछुआरे आर्मेनिया के रास्‍ते चेन्नई लौटे

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान में फँसे 345 भारतीय मछुआरे कल शाम सुरक्षित रूप से चेन्नई पहुंच गए। इन्हें आर्मेनिया के रास्ते भारत लाया गया।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, संघर्ष प्रभावित क्षेत्र में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों के तहत यह अभियान चलाया गया। विदेश मंत्री ने मछुआरों की वापसी में सहयोग देने के लिए आर्मेनिया सरकार के प्रति आभार भी व्यक्त किया। आर्मेनिया, ईरान में फँसे भारतीय नागरिकों की निकासी में लगातार सहयोग कर रहा है।

मंत्रालय के अनुसार अब-तक एक हजार दो सौ से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से सुरक्षित निकाला जा चुका है, जिनमें से 996 लोग आर्मेनिया पहुँचे हैं।