दिसम्बर 10, 2025 1:30 अपराह्न

printer

श्रीलंका की जेलों से रिहा हुए 33 भारतीय मछुआरे

श्रीलंका की जेलों से तैंतीस भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया गया है। इन मछुआरों को 3 नवंबर को नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, कोट्टईपट्टिनम और रामेश्वरम से गिरफ्तार किया गया था जो श्रीलंका की जेलों में बंद थे। इनके पास भारतीय पासपोर्ट नहीं होने के कारण उन्‍हें दूतावास के द्वारा वापस जाने के लिए आपातकालीन प्रमाण पत्र दिए गए हैं।