दिसम्बर 29, 2025 7:42 पूर्वाह्न

printer

31 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में घने कोहरे की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 31 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में घने कोहरे की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वोत्तर भारत, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में आज घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीतलहर का भी अनुमान व्यक्त किया है। अगले 2-3 दिन में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ बारिश का भी अनुमान है।

 

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता आज सुबह गंभीर श्रेणी में दर्ज की गयी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह 6 बजे राष्ट्रीय राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 403 दर्ज किया गया।