दिसम्बर 1, 2025 7:22 अपराह्न

printer

31 करोड़ असंगठित और 5 लाख गिग श्रमिक अब ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत: केंद्र सरकार

केंद्र ने कहा है कि अब तक 31 करोड़ से ज़्यादा असंगठित कामगार और पांच लाख से अधिक गिग कार्मिक तथा प्लेटफ़ॉर्म कामगार ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं। असंगठित, गिग और प्लेटफ़ॉर्म कामगारों को यूनिवर्सल अकाउंट नंबर -यूएई प्रदान करके उनका पंजीकरण करने के लिए ई-श्रम पोर्टल 2021 में शुरू किया गया था। श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य लाभ और कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच प्रदान करने के लिए विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की चौदह योजनाओं को पहले ही ई-श्रम पोर्टल के साथ एकीकृत किया जा चुका है।