उत्तर प्रदेश में असम के डिब्रूगढ़ से 30 चाय बागान श्रमिकों के एक समूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर कल काशी और अयोध्या की यात्रा पूरी की। इस समूह में 25 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल थे। श्रमिकों ने इस यात्रा को एक सपने के सच होने जैसा बताया। श्रमिकों ने अयोध्या के राम मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने इस यात्रा को संभव बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।
News On AIR | अप्रैल 7, 2026 1:54 अपराह्न
असम के 30 चाय बागान श्रमिकों ने पीएम मोदी की पहल के तहत काशी-अयोध्या की यात्रा पूरी की