फ़रवरी 18, 2025 5:33 अपराह्न

printer

बोलीविया में एक सड़क दुर्घटना में 30 लोगों की मौत

बोलीविया में एक सड़क दुर्घटना में 30 लोगों की मृत्‍यु हो गई। ये दुर्घटना योकाल्ला के दक्षिण-पश्चिमी जिले में एक बस के गहरी खाई में गिरने से हुई। बोलीविया में, विशेष रूप से पहाड़ी इलाकों में बहुत खतरनाक सड़कें हैं।

 

सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश में प्रत्‍येक वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में लगभग एक हजार चार सौ लोगों की मौत होती है।