नवम्बर 12, 2025 6:45 पूर्वाह्न

printer

30 जापानी नागरिकों के रूस में प्रवेश पर प्रतिबंध: रूसी विदेश मंत्रालय

टोक्यो द्वारा कथित रूस-विरोधी प्रतिबंधों के जवाब में रूस ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सहित 30 जापानी नागरिकों के रूस में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध यूक्रेन के साथ युद्ध में मास्को की कार्रवाई की निंदा करने के लिए टोक्यो द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के जवाब में लगाया गया है।

 

रूसी विदेश मंत्रालय ने प्रतिबंधित जापानी नागरिकों की एक सूची जारी की, जिसमें कई पत्रकार और शिक्षाविद शामिल थे। इनके प्रतिबंध को अनिश्चितकालीन बताया। जापानी सरकार ने सितंबर में रूसी कंपनियों, व्यक्तियों और कई अन्य संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए थे। पश्चिमी देशों द्वारा इसी तरह के कदमों के बाद, जापान ने भी रूसी समुद्री कच्चे तेल पर अपनी सीमा कम कर दी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला