मध्य प्रदेश के 3 शिक्षकों को इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए चुना गया है। यह जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई है। प्रदेश से चयनित शिक्षकों में शासकीय मिडिल स्कूल लिधौरा जिला दमोह के माधव प्रसाद पटेल और शासकीय हाई स्कूल खजुरिया सारंग जिला मंदसौर की सुनीता गोधा हैं। इसके अतिरिक्त डिण्डोरी जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय धामनगांव की शिक्षिका सुनीता गुप्ता को भी राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए चुना गया है। चयनित शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर नई दिल्ली में रजत पदक, प्रशस्ति-पत्र और 50 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जायेगी।