इस महीने की 29 तारीख तक देश के उत्तर पूर्वी भाग में हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा और सिक्किम में वर्षा होने का अनुमान जताया है। अगले तीन से चार दिनों में मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, रायलसीमा, सिक्किम, तमिलनाडु, झारखंड, बिहार, तेलंगाना, पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और यनम के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप बना रह सकता है।
इस बीच, दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में आज तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस भरे मौसम से काफी राहत मिली। अधिकतम तापमान 36 दशमलव 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 दशमलव 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ReplyForward |