गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया है कि वर्तमान में देश के विभिन्न क्षेत्रों में 28 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल – सी ए पी एफ प्रशिक्षण केंद्र कार्यरत हैं। आज लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में श्री राय ने कहा कि इन केंद्रों में आधुनिक तकनीक के साथ पारंपरिक तरीकों से सी ए पी एफ कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बलों के लिए व्यापक प्रशिक्षण सुनिश्चित किया है।
श्री राय ने कहा कि इस प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप, नक्सलवाद और वामपंथी उग्रवाद देश से लगभग समाप्त हो चुके हैं और इस वर्ष मार्च तक पूरी तरह से समाप्त होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से आतंकवाद विरोधी अभियानों को मजबूती मिली है और आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने में भी मदद मिली है।