सितम्बर 5, 2025 8:41 पूर्वाह्न | 27thSarasAjeevikaMela | newdelhi | self-helpgroups

printer

27वां सरस आजीविका मेला आज से नई दिल्ली में, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 400 से अधिक महिलाएं लेंगी भाग

27 वां सरस आजीविका मेला आज नई दिल्ली में शुरू होगा। यह मेला, ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों

 

से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 400 से अधिक ग्रामीण महिलाएं मेले में भाग लेंगी। इस वर्ष मेले का विषय है, लखपति दीदियों का निर्माण – ग्रामीण महिलाओं को सफल उद्यमी और वोकल फॉर लोकल की चैंपियन बनने के लिए सशक्त बनाना। पहली बार इस मेले का नेतृत्व पूरी तरह से लखपति दीदियों द्वारा किया जाएगा। सरस मेला 22 सितम्‍बर तक चलेगा।

 

ग्रामीण विकास मंत्रालय की संयुक्त सचिव, स्वाती शर्मा ने कहा कि सरस मेला जड़ों से जुड़ने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत लगभग 10 करोड़ महिलाएं, 90 लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला