अक्टूबर 26, 2024 4:36 अपराह्न

printer

27 अक्तूबर, 2024 को 22 के.वी कटगांव फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

अधिशाषी अभियंता विद्युत टाशी नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 के.वी कटगांव फीडर की मुरम्मत कार्य के चलते कटगांव फीडर के अंतर्गत आने वाले संपूर्ण क्षेत्रों में 27 अक्तूबर, 2024 को प्रातः 09 बजे से सायं 05 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि खराब मौसम के चलते कार्य पूर्ण नहीं होता है तो अगले दिन भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

 

उन्होंने विद्युत आपूर्ति की असुविधा के चलते जनसाधारण से सहयोग की अपील की है।