भारतीय जनसंचार संस्थान -आई.आई.एम.सी का 57वां दीक्षांत समारोह कल नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। समारोह में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन शामिल होंगे। आई.आई.एम.सी के कुलाधिपति तथा सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव समारोह की अध्यक्षता करेंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान स्नातक विदयार्थियों को डिप्लोमा प्रदान किए जाएंगे। मंत्रालय ने बताया कि संस्थान के सभी छह परिसरों में विभिन्न पाठ्यक्रमों के शीर्ष विदयार्थियों को कुल 35 पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें 23 नकद पुरस्कार शामिल हैं।
इस अवसर पर उपराष्ट्रपति आईआईएमसी, नई दिल्ली में नए अकादमिक भवन और छात्रावास की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा श्री वैष्णव मंत्रालय और संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इनक्यूबेशन सेंटर में क्रिएटर्स लाउंज का भी उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन आई.आई.एम.सी में बुनियादी ढांचे और अकादमिक उत्कृष्टता के निरंतर विस्तार तथा सुदृढ़ीकरण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।