सितम्बर 5, 2025 6:38 पूर्वाह्न | 26Westerncountries | Ukraine

printer

26 पश्चिमी देशों ने किया यूक्रेन में ज़मीन, समुद्र या हवाई मार्ग से सेना तैनात करने का संकल्‍प

26 पश्चिमी देशों ने रूस-यूक्रेन संघर्ष समाप्त होने पर यूक्रेन में ज़मीन, समुद्र या हवाई मार्ग से सेना तैनात करने का आधिकारिक तौर पर संकल्‍प किया है।

 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूक्रेन का समर्थन करने वाले 35 देशों के शिखर सम्मेलन के बाद यह घोषणा की। इसे कोएलिशन ऑफ विलिंग कहा गया।

 

श्री मैक्रों ने कहा कि 26 देशों ने युद्धविराम होने देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यूक्रेन में सेना तैनात करने या ज़मीन, समुद्र या हवाई क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई है।

 

इससे पहले, श्री मैक्रों और अन्य यूरोपीय नेताओं ने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्‍लादिमीर ज़ेलेंस्की और अमरीका के शांतिदूत, स्टीव विटकॉफ से मुलाकात की और संघर्ष के बाद दीर्घकालिक सैन्य समर्थन और अमरीका के समर्थन जारी रखने पर चर्चा की।

 

श्री मैक्रों ने कहा कि हालाँकि अभी तक अमरीकी सेना की भागीदारी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन गठबंधन के लिए अमरीका के समर्थन को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला