केन्या के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में अंतिम संस्कार के बाद लोगों को घर ले जा रही एक बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। बस पश्चिमी शहर काकमेगा से किसुमु शहर जा रही थी। न्यान्ज़ा प्रांत के यातायात अधिकारी ने बताया कि चालक के नियंत्रण खोने से यह घटना हुई।
पुलिस ने बताया कि 21 यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में 20 यात्री घायल हुए हैं जिनमें से पाँच की हालत गंभीर है। माना जा रहा है कि सभी एक ही परिवार के थे। एक सोशल मीडिया पोस्ट में केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने अधिकारियों से दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा है।