अगस्त 24, 2024 12:12 अपराह्न

printer

25 वर्षों के बाद गाजा में पाया गया पोलियो का पहला मामला, संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी 

संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी ने फिलिस्तीन शरणार्थियों को चेतावनी दी है कि गजा में मानवीय सहायता में देरी से बच्चों में पोलियो का खतरा हो सकता है। एजेंसी के कमिश्नर-जनरल, फिलिप लाज़ारिनी ने कल सोशल मीडिया पर इस बात पर जोर दिया कि गजा में वैक्‍सीन के लिए उचित तापमान बनाए रखने की सुविधा अपर्याप्त है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गजा में एक 10 महीने के बच्चे में पोलियो ड्रॉप का परीक्षण किया गया था। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतरस ने घोषणा की कि संयुक्त राष्ट्र गजा में 10 साल से कम उम्र के छह लाख 40 हजार से अधिक बच्चों को टीका लगाने के लिए महीने के अंत में दो चरण में टीकाकरण अभियान शुरू करने की योजना बना रहा है। इस बीच हमास ने टीकाकरण प्रयासों को सफल बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र से संघर्ष विराम का आह्वान किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि पिछले साल अक्टूबर में संघर्ष शुरू होने से पहले गाजा 25 वर्षों तक पोलियो मुक्त था।