मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 20, 2024 2:03 अपराह्न | athletes | Indian Armed Forces | Paris Olympics

printer

पेरिस ओलम्पिक में भाग ले रहे हैं भारत के सशस्त्र बलों के 24 एथलीट

पेरिस ओलम्पिक में इस बार भारत के 117 एथलीट भाग ले रहे हैं। इनमें से 24 एथलीट सशस्‍त्र बलों से हैं। इन एथलीटों में भाला फेंक स्‍पर्धा में भाग लेने वाले सूबेदार नीरज चोपडा सहित 22 पुरूष और दो महिलाएं हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय दल में सेना की दो महिलाएं पहली बार ओलम्पिक में हिस्‍सा ले रही हैं। पेरिस ओलम्पिक 26 जुलाई से शुरू हो रहा है।

 

    सूबेदार नीरज चोपडा ने पिछले तोक्‍यो ओलम्पिक में स्‍वर्ण पदक जीता था और इस बार भी वे अपना परचम लहराने की कोशिश करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि 2022 के राष्‍ट्रमंडल खेलों में कांस्‍य पदक जीतने वाली हवलदार जैस्‍मीन लम्‍बोरिया और 2023 में एश्यिाई कुश्‍ती चैम्पियनशिप में कांस्‍य पदक जीतने वाली रितिका हु्ड्डा दो महिलाएं हैं जो पहली बार ओलम्पिक में हिस्‍सा ले रही हैं। मंत्रालय ने कहा है कि पेरिस ओलम्पिक में सैन्‍यकर्मियों की भागीदारी से पता चलता है कि सशस्‍त्र बल खेलों को बढावा देने के लिए कितना प्रतिबद्ध है।