जनवरी 29, 2026 5:54 अपराह्न

printer

23 भारतीय और 128 बांग्लादेशी मछुआरे जहाज सहित स्वदेश लौटे

भारत और बांग्लादेश ने आज 23 भारतीय मछुआरों और 128 बांग्लादेशी मछुआरों को उनके नौकाओं सहित सफलतापूर्वक रिहा कर स्वदेश वापस भेज दिया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा को अनजाने में पार करने वाले भारतीय मछुआरों को हाल ही में बांग्लादेशी अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया था। बांग्लादेशी मछुआरों को भी भारतीय अधिकारियों ने पकड़ा था। इससे पहले पिछले साल जनवरी और दिसंबर में, भारत ने 142 भारतीय मछुआरों की रिहाई में सहायता की थी और बदले में 128 बांग्लादेशी मछुआरों को रिहा किया था।

मछुआरों और उनकी नौकाओं का यह पारस्परिक आदान-प्रदान दोनों पक्षों के मछुआरा समुदायों की मानवीय और आजीविका संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। हिरासत के दौरान भारतीय मछुआरों की स्थिति पर भारतीय उच्चायोग द्वारा नजर रखी गई, जिसने उन्हें गर्म जैकेट प्रदान किए और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार भारतीय मछुआरों की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च महत्व देती है।