मार्च 11, 2026 1:07 अपराह्न

printer

22 वर्ष बाद अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा भारत

भारत 22 वर्ष बाद पहली बार शीर्ष अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। दिल्ली को 2027 में एशिया कप के दूसरे चरण की मेजबानी सौंपी गई है। वर्ष 2005 में आखिरी बार दिल्ली में एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप के दौरान अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया था।

विश्‍व तीरंदाजी एशिया के अध्यक्ष काजी राजिब उद्दीन अहमद चापोल ने कोलकाता के तीन दिवसीय दौरे के दौरान यह घोषणा की। भारतीय तीरंदाजी संघ के महासचिव वीरेंद्र सचदेवा से आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की मेजबानी पर चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया।