गृह मंत्री अमित शाह ने बताया है कि छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में 21 नक्सलियों ने अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट में गृह मंत्री शाह ने बताया कि 21 नक्सलियों में से 13 वरिष्ठ कार्यकर्ता थे। 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के उन्मूलन के अपने संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने अन्य नक्सलियों से जल्द से जल्द आत्मसमर्पण करने की अपील की।
Site Admin | अक्टूबर 27, 2025 2:24 अपराह्न
छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में 21 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया