सरकार सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मॉनसून के सत्र से पहले कल एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की है। इस बैठक के दौरान सरकार संसद के दोनों सदनों की निर्बाध कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग करने का आग्रह करेगी। मॉनसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा। इस सत्र के दौरान दोनों सदनों की कुल 21 बैठकें होंगी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संवददाताओं को बताया की सरकार संसद में उठाये जाने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा इस सत्र के दौरान जन विश्वास प्रावधानों में संशोधन विधेयक 2025, राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025 और मर्चेंट शिपिंग विधेयक, 2024 सहित महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा और पारित होने की आशा है।
Site Admin | जुलाई 19, 2025 8:23 अपराह्न
21 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र से पहले सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई