मार्च 20, 2026 9:47 अपराह्न

printer

2031 तक 1 अरब फाइव-जी उपयोगकर्ता लक्ष्य: संचार राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर

संचार राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने कहा कि भारत का दूरसंचार क्षेत्र फाइव-जी और आगामी सिक्स-जी प्रौद्योगिकी में वैश्विक नेता के रूप में उभर रहा है। नई दिल्ली में आयोजित ईटी टेलीकॉम फाइव-जी शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश ने इस क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि भारत 2031 तक एक अरब फाइव-जी उपयोगकर्ताओं का लक्ष्य हासिल कर लेगा। डॉ. पेम्मासानी ने देश भर के नागरिकों के लिए अभूतपूर्व अवसर प्रदान करने में अगली पीढ़ी के परिवर्तनकारी प्रभाव पर बल दिया। श्री पेमासानी ने कहा कि लगभग 35 हजार दूरस्थ गांवों को अब फोर-जी बुनियादी ढांचे से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल ने ग्रामीण दूरसंचार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला