दिल्ली सरकार के उद्योग मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने आज कहा कि 2026-27 के केंद्रीय बजट में महिलाओं के लिए आवंटित बजट में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने बताया कि हर शहर में गर्ल्स हॉस्टल खोलने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
नई दिल्ली में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में श्री सिरसा ने कहा की यह बजट किसान, मजदूर, महिला, युवा, और उद्यमी समेत हर वर्ग को सशक्त बनाने पर केंद्रित है।
उन्होंने कहा कि बजट में किसानों की आय बढ़ाने, महिलाओं के किसान उत्पादक संगठन को बाजार से जोड़ने और एआई आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए किसानों को वास्तविक समय पर सलाह देने जैसे प्रावधान किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि बजट में सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और छोटे तथा माध्यम उद्योगों के प्रगति के लिए 10 हज़ार करोड़ रुपए आबंटित किए गए हैं।
श्री सिरसा के बताया कि इन कदमों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी, प्रदूषण कम होगा, बिजनेस करने में आसानी होगी और युवाओं को नए अवसर मिलेंगे।
उन्होंने केंद्रीय बजट को लेकर कहा कि यह बजट भारत की अर्थव्यवस्था को गति देने और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में अहम कदम है।