अक्टूबर 23, 2024 12:05 अपराह्न

printer

2026 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में केवल दस खेल शामिल होंगे

वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजकों ने हॉकी, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, निशानेबाजी, क्रिकेट और स्‍क्‍वैश जैसे प्रचलित खेलों को प्रतियोगिता से हटाने का निर्णय लिया है। आयोजकों ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के अगले संस्करण में केवल दस खेल शामिल किए जाएंगे।

 

राष्‍ट्रमंडल खेलों का आगामी 23वां संस्‍करण स्‍कॉटलैंड के ग्‍लासगो में चार स्‍थानों पर 23 जुलाई से 2 अगस्‍त के बीच आयोजित किया जाएगा। भारत सहित 74 राष्‍ट्रमंडल देशों के लगभग तीन हजार खिलाड़ी राष्‍ट्रमंडल खेलों में भाग लेंगे।