अगस्त 12, 2025 9:33 पूर्वाह्न

views 43

हिमाचल प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश जारी

  हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है। राज्‍य में लगातार बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं और बांधों का जलस्तर तेज़ी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को यात्रा से पहले भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रो...

अगस्त 12, 2025 9:31 पूर्वाह्न

views 12

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में जारी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, देशभक्ति और निष्ठा का प्रदर्शन कर रहे प्रतिभागी

जम्मू-कश्मीर में आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान श्रीनगर में आज सुबह से ही जारी है। प्रतिभागी राष्ट्रीय अभियान के प्रति देशभक्ति और निष्ठा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

अगस्त 12, 2025 9:27 पूर्वाह्न

views 15

अमरीका और चीन ने नए शुल्‍क लागू होने से पहले ही व्यापार युद्धविराम 10 नवंबर तक बढ़ाया

    अमरीका और चीन ने आज से नए शुल्‍क लागू होने से पहले ही व्यापार युद्धविराम 10 नवंबर तक बढ़ा दिया है।     संयुक्त बयान में, दोनों देशों ने कहा कि वे अगले 90 दिनों के लिए शुल्‍क वृद्धि को स्थगित रखेंगे। अमरीका का चीनी वस्तुओं पर शुल्‍क 145 प्रतिशत तक बढ़ाना स्‍थगित रखेगा, जबकि चीन अमरीकी वस्तुओं पर ...

अगस्त 12, 2025 9:25 पूर्वाह्न

views 15

उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित 

    उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से राज्‍य के विभिन्न हिस्सों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के कारण प्रमुख नदियों का जलस्तर तेज़ी से बढ़ा है और पहाड़ी क्षेत्रों में नदियां और नाले भी उफान पर हैं। मैदानी क्षेत्रों के कई निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति है, ...

अगस्त 12, 2025 9:38 पूर्वाह्न

views 11

विश्व हाथी दिवस के अवसर पर आज कोयंबटूर में एक समारोह में भाग लेंगे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

आज विश्व हाथी दिवस है। भारत में दुनिया के लगभग 60 प्रतिशत जंगली हाथी हैं। देश में 33 हाथी अभयारण्य और 150 चिन्हित हाथी गलियारे हैं। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव आज कोयंबटूर में एक समारोह में भाग लेंगे। श्री यादव एक कार्यशाला का उद्घाटन भी करेंगे। इसमें विशेष आवास प्रबंधन और गलिय...

अगस्त 12, 2025 9:11 पूर्वाह्न

views 43

एशियाई अंडर-19 और अंडर-22 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत ने 4 स्वर्ण सहित 27 पदक जीते

    एशियाई अंडर-19 और अंडर-22 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कल भारत की रितिका ने महिलाओं के 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। बैंकॉक में संपन्‍न इस प्रतियोगिता में भारत ने चार स्वर्ण सहित कुल 27 पदक जीते।     अंडर-19 टीम तीन स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य सहित 14 पदकों के साथ दूसरे स्थान...

अगस्त 12, 2025 9:03 पूर्वाह्न

views 12

जम्‍मू-कश्‍मीर: श्रीनगर में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए मुख्‍यमंत्री उमर अब्दुल्ला

जम्‍मू-कश्‍मीर के मुख्‍यमंत्री उमर अब्दुल्ला आज श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन केन्‍द्र से बॉटेनिकल गार्डन तक तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। श्री अब्‍दुल्‍ला ने बॉटेनिकल गार्डन में तिरंगा महोत्सव में भी भाग लिया।

अगस्त 12, 2025 8:57 पूर्वाह्न

views 14

ऑस्ट्रेलिया के सेना प्रमुख ने नई दिल्ली में भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की

  ऑस्ट्रेलिया के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल साइमन स्टुअर्ट ने कल नई दिल्ली में भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में भारतीय सेना ने कहा कि द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने, सैन्य संबंधों को मजबूत करने और क्षेत्रीय स्थिरता तथा वैश्विक शांति के लिए साझा प्रतिबद्धत...

अगस्त 12, 2025 8:49 पूर्वाह्न

views 9

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत की; कहा भारत यूक्रेन-रूस संघर्ष के शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रतिबद्ध

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत यूक्रेन-रूस संघर्ष के शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। श्री मोदी ने कहा कि भारत इस संबंध में हर संभव योगदान देगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर बातचीत में प्रधानमंत्री ने संघर्ष के शीघ्र और शांतिपूर्ण समा...

अगस्त 12, 2025 8:27 पूर्वाह्न

views 16

भारतीय तटरक्षक बल और श्रीलंका तटरक्षक बल के बीच नई दिल्ली में हुई 8वीं उच्च-स्तरीय बैठक 

    भारतीय तटरक्षक बल और श्रीलंका तटरक्षक बल के बीच कल नई दिल्ली में आठवीं उच्च-स्तरीय बैठक हुई। बैठक में समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया, समुद्री खोज और बचाव तथा समुद्री कानून प्रवर्तन के क्षेत्रों में सहयोग के साथ क्षमता निर्माण और तकनीकी सहायता बढ़ाने पर चर्चा हुई। दोनों ने वर्तमान समुद्री चुनौतियों ...