अगस्त 12, 2025 2:01 अपराह्न

views 29

अमरीका ने बीएलए और इसके संगठन ‘द मजीद ब्रिगेड’ को विदेशी आतंकवादी संगठन सूची में डाला

      अमरीका ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी और इसके अग्रणी संगठन 'द मजीद ब्रिगेड' को विदेशी आतंकवादी संगठन सूची में डाल दिया है। इस फैसले की मानवाधिकार कार्यकर्ता मीर यार बलूच ने आलोचना करते हुए कहा कि बलूच आतंकी नहीं हैं बल्कि वो खुद पाक प्रायोजित आतंकवाद का शिकार हैं। बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ता मीर य...

अगस्त 12, 2025 1:55 अपराह्न

views 10

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने न्‍यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्‍यीय समिति गठित की

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने उच्‍च न्‍यायालय के न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्‍यीय समिति गठित की है। इस वर्ष मार्च में न्‍यायमूर्ति यशवंत वर्मा के नई दिल्‍ली स्थित निवास से बड़ी मात्रा में जली हुई नकदी बरामद की गई थी। लोकसभा में आज पहले स्‍थगन के बाद कार्य...

अगस्त 12, 2025 1:51 अपराह्न

views 17

झारखंड हाइकोर्ट ने बसंतपुर कोल वाशरी से हो रहे प्रदूषण पर सरकार से मांगा जवाब

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के बसंतपुर कोल वाशरी से हो रहे प्रदूषण को रोकने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पर्यावरण प्रदूषण, सड़क की खराब स्थिति और ध्वनि प्रदूषण के मा...

अगस्त 12, 2025 1:50 अपराह्न

views 11

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों को समर्थन देने संबंधी सरकार के उपायों पर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू का लेख साझा किया

  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भारतीय किसानों को समर्थन देने संबंधी सरकार के उपायों पर राज्यसभा के सांसद सतनाम सिंह संधू का एक लेख साझा किया। श्री मोदी ने कहा कि यह लेख फसल बीमा, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण और आधुनिक सिंचाई के माध्यम से सरकार के किसान-...

अगस्त 12, 2025 1:47 अपराह्न

views 23

घरेलू शेयर बाजार में दर्ज की गई मामूली गिरावट

  घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी, दोपहर में मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। अब से कुछ देर पहले सेंसेक्स 67 अंक गिरकर 80,662 पर और निफ्टी 23 अंक घटकर 24,608 पर था।

अगस्त 12, 2025 1:44 अपराह्न

views 8

जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया

जम्मू-कश्मीर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को घायल अवस्था में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गिरफ्तार किया। बीएसएफ के सैनिकों ने कठुआ जिले में कल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भारतीय सीमा के भीतर घुसपैठ करने की कोशिश करने वाले कुछ लोगों की गतिविधि को देखकर गोलीबारी की। हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया कि कठुआ जिल...

अगस्त 12, 2025 1:42 अपराह्न

views 10

जम्मू-कश्मीर: मूसलाधार बारिश और प्रतिकूल मौसम के कारण राजौरी और पुंछ ज़िलों के स्कूल बंद किए गए

  जम्मू-कश्मीर में राजौरी और पुंछ ज़िलों के अधिकारियों ने मूसलाधार बारिश और प्रतिकूल मौसम के कारण आज ज़िलों के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया है कि मूसलाधार बारिश और खराब मौसम के कारण राजौरी ज़िले के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। ...

अगस्त 12, 2025 1:39 अपराह्न

views 16

लद्दाख में ऐतिहासिक वाखा मठ के निकट किया गया विशेष ‘हर घर तिरंगा’ समारोह का आयोजन 

    लद्दाख में ऐतिहासिक वाखा मठ के निकट एक विशेष हर घर तिरंगा समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में वाखा-मुलबीख क्षेत्र के लाभार्थियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना शार्गोले के अधिकारियों ने भाग लिया।      कार्यक्रम के हिस्‍से के रूप में देशभक्ति भावना को बढ़ावा द...

अगस्त 12, 2025 1:39 अपराह्न

views 18

विश्व हाथी दिवस आज, प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम

आज विश्व हाथी दिवस है। इस मौके पर झारखंड समेत देशभर में हाथियों के संरक्षण और मानव-हाथी संघर्ष कम करने को लेकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। झारखंड के मुख्य वन संरक्षक एसआर नटेश ने बताया कि राज्य में हाथी कॉरिडोर की पहचान और निर्माण की बात चल रही है। विभिन्न जिलों में हाथियों के विचरण क...

अगस्त 12, 2025 1:28 अपराह्न

views 12

सिकल सेल एनिमिया के खिलाफ भारत का संघर्ष केवल आनुवंशिक विकार से निपटने तक सीमित नहीं: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि सिकल सेल एनिमिया के खिलाफ भारत का संघर्ष केवल आनुवंशिक विकार से निपटने तक सीमित नहीं है बल्कि यह देश में हाशिये पर आए सबसे वंचित समुदायों को समानता, गरिमा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करने का संकल्प भी है। सोशल मीडिया पर अपने लेख...