दिसम्बर 15, 2025 1:10 अपराह्न

views 53

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग से फोन पर बात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग से फोन पर बात की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री जयशंकर ने बताया कि बातचीत के दौरान उन्होंने बोंडी बीच आतंकी हमले पर गहरी संवेदना व्यक्त की और पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

दिसम्बर 15, 2025 12:57 अपराह्न

views 54

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं इथियोपिया में प्रवासी भारतीय

आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए, इथियोपिया के अदीस अबाबा की प्रमुख भारतीय व्यवसायी महिला और हाल ही में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस के दौरान महिला मुद्दों पर आयोजित पैनल की सदस्य मैत्री जोशी ने कहा कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि इथियोपिया और भारत ...

दिसम्बर 15, 2025 12:51 अपराह्न

views 66

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम ट्रिब्यून ग्रुप के संपादक और एमडी प्रफुल्ल गोविंद बरुआ के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम ट्रिब्यून ग्रुप के संपादक और प्रबंध निदेशक प्रफुल्ल गोविंद बरुआ के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि मीडिया जगत में उनके योगदान के लिए बरुआ को हमेशा याद किया जाएगा। श्री मोदी ने असम की प्रगति में बरुआ के गहन समर्पण और राज्य की...

दिसम्बर 15, 2025 12:46 अपराह्न

views 78

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर पोस्ट में मोदी ने कहा कि सरदार पटेल ने अपना जीवन देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने कहा कि अविभाजित और सशक्त भारतवर्ष के निर्माण में उनके योगदान को राष...

दिसम्बर 15, 2025 12:43 अपराह्न

views 51

कल इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तीन देशों के यात्रा के दूसरे चरण के लिए कल इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा पहुंचेंगे। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में इथियोपिया में भारत के राजदूत अनिल कुमार राय ने कहा कि कई वर्ष बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री इथियोपिया आ रहा है और यह दौरा भारत के व्यापार जगत और निवेशकों के ल...

दिसम्बर 15, 2025 12:40 अपराह्न

views 46

ठंडे और उदासीन दौर में प्रवेश कर चुके हैं अमरीका-भारत संबंध

अमरीकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने चेतावनी दी है कि अमरीका-भारत संबंध ठंडे और उदासीन दौर में प्रवेश कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में अमरीका की नीति में हुए बदलाव तीन दशकों में बनी साझेदारी को कमजोर कर रहे हैं। कृष्णमूर्ति ने शिकागो में आयोजित इंडिया अब्रॉड डायलॉग में अपने मुख्य भाषण के दौरान यह...

दिसम्बर 15, 2025 11:50 पूर्वाह्न

views 55

नई दिल्ली में दो दिवसीय प्रधानाचार्य सम्‍मेलन का आयोजन करेगी राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा सोसायटी

राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा सोसायटी (एन.ई.एस.टी.एस.) इस महीने की 16 और 17 तारीख को नई दिल्ली में दो दिन के प्रधानाचार्य सम्‍मेलन का आयोजन करेगी। यह आयोजन एक प्रमुख क्षमता निर्माण पहल है, जिसका उद्देश्य देश भर में एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों-ई.एम.आर.एस. के प्रधानाचार्यों की शैक्षणिक, प्रशासनिक, वित...

दिसम्बर 15, 2025 11:43 पूर्वाह्न

views 255

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में राज्य स्तरीय खेल पहल ‘प्रोजेक्ट महादेवा’ का उद्घाटन किया

महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में कल मुंबई में राज्य स्तरीय खेल पहल 'प्रोजेक्ट महादेवा' का उद्घाटन किया। 'प्रोजेक्ट महादेवा' को महाराष्ट्र इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन विलेज, सोशल ट्रांसफॉर्मेशन फाउंडेशन, वेस्टर्न इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन, सिडको और महाराष्ट्र सरकार के ख...

दिसम्बर 15, 2025 11:09 पूर्वाह्न

views 61

‘सिक्किम- द सिल्क रूट ड्राइव’ सुपर कार रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया गया

सिक्किम के राज्‍यपाल ओम प्रकाश माथुर और सिक्किम उच्‍च न्‍यायालय के पूर्व प्रमुख न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ती विश्‍वनाथ सोमादर ने कल 14 हजार 300 फिट की ऊचाई पर स्थित चमन टॉप हेलीपैड पर सिक्किम - द सिल्‍क रूट ड्राइव शीर्षक की सुपर कार रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्‍यपाल माथुर ने रक्षा और पर्यटन मंत्र...

दिसम्बर 15, 2025 10:54 पूर्वाह्न

views 61

लियोनेल मेसी के दिल्ली दौरे को लेकर पुलिस ने यातायात संबंधी चेतावनी जारी की

अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी के 'जी.ओ.ए.टी. इंडिया टूर' के अंतर्गत उनकी दिल्ली दौरे को लेकर पुलिस ने यातायात संबंधी चेतावनी जारी की है। यह दौरा आज दोपहर एक बजे से शाम 4 बजे तक अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा है कि यातायात प्रतिबंधों और भारी संख्या में दर्...