दिसम्बर 18, 2025 10:29 पूर्वाह्न

views 230

दिल्ली में वायु प्रदूषण रोकने के लिए सरकार सख्त, पीयूसी नहीं तो ईंधन नहीं का सख्ती से होगा पालन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण रोकने के लिए चलाए जा रहे बहुआयामी अभियान के अंतर्गत दिल्ली सरकार आज से पीयूसी नहीं तो ईंधन नहीं नियम का सख्ती से पालन शुरू करेगी। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने एजेंसियों, पेट्रोल पंप संचालकों और पुलिस को पहले दिन से ही अनुपालन सुनिश्चित करन...

दिसम्बर 18, 2025 7:57 पूर्वाह्न

views 44

100 से अधिक सदस्य देशों के लगभग 25 स्वास्थ्य मंत्री पारंपरिक चिकित्सा पर आयोजित दूसरे वैश्विक शिखर सम्मेलन में ले रहे हैं भाग

आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के 100 से अधिक सदस्य देशों के लगभग 25 स्वास्थ्य मंत्री पारंपरिक चिकित्सा पर आयोजित दूसरे वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होंगे। विश्‍व में पारंपरिक चिकि...

दिसम्बर 18, 2025 7:49 पूर्वाह्न

views 84

डब्ल्यूएचओ के दूसरे वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा सम्मेलन का हुआ उद्घाटन

विश्व स्वास्थ्य संगठन के दूसरे वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा सम्मेलन का कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में उद्घाटन हुआ। इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन और आयुष मंत्रालय संयुक्त रूप से आयोजित कर रहे हैं। इस अवसर पर आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने अपने संबोधन में पारंपरिक चिकित्सा में भारत के लंबे योगदान का उल्लेख कि...

दिसम्बर 18, 2025 8:14 पूर्वाह्न

views 74

ओटीटी कंटेंट केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्डे के अधिकार क्षेत्र से बाहर रहेगा: केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन

केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने कहा है कि ओटीटी कंटेंट केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्डे (सीबीएफसी) के अधिकार क्षेत्र से बाहर रहेगा। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, डॉ. मुरुगन ने कहा कि ओटीटी सामग्री सूचना प्रौद्योगिकी (इंटरमीडियरी गाइडलाइंस और डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड...

दिसम्बर 18, 2025 7:42 पूर्वाह्न

views 48

लोकसभा में प्रस्तुत की गई दिवालियापन और दिवालियापन संहिता – संशोधन विधेयक, 2025 पर रिपोर्ट

लोकसभा की चयन समिति के अध्यक्ष बैजयंत पांडा ने कल लोकसभा में दिवालियापन और दिवालियापन संहिता - संशोधन विधेयक, 2025 पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। यह विधेयक इस वर्ष अगस्त में लोकसभा में पेश किया गया था और विधेयक की जांच और संसद को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए चयन समिति को भेजा गया था। समिति ने राष्ट्री...

दिसम्बर 18, 2025 1:02 अपराह्न

views 82

ओमान के दो दिन के दौरे पर मस्कत पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण के रूप में कल शाम ओमान के दो दिन के दौरे पर मस्कत पहुंचे। जॉर्डन और इथियोपिया की सफल यात्रा के बाद वे ओमान पहुंचे। मस्कत हवाई अड्डे पर ओमान के रक्षा मामलों के उप-प्रधानमंत्री सैयद शिहाब बिन तारिक अल सईद ने श्री मोदी का स्वागत किया। दोनों ...

दिसम्बर 18, 2025 7:38 पूर्वाह्न

views 211

विकसित भारत – ग्राम कल्याण विधेयक 2025 पर आज सदन में जवाब देंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सदन में विकसित भारत- रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) की गारंटी: विकसित भारत - ग्राम कल्याण विधेयक 2025 पर चर्चा का जवाब देंगे। लोकसभा में कल देर रात तक इस विधेयक पर चर्चा पूरी होने तक बैठक जारी रही।      नया अधिनियम बीस साल पुराने महात्मा गा...

दिसम्बर 17, 2025 10:19 अपराह्न

views 144

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उच्च शिक्षा और स्कूली शिक्षा के समग्र विकास पर की बैठक

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन में कोटा-बूंदी क्षेत्र में उच्च शिक्षा और स्कूली शिक्षा के समग्र विकास पर एक बैठक की। बैठक के दौरान, श्री बिरला ने कहा कि कोटा देश का एक प्रमुख शैक्षिक केंद्र है, जहां सड़क और रेल संपर्क बहुत मजबूत है। ...

दिसम्बर 17, 2025 10:16 अपराह्न

views 132

ढाका: भारतीय उच्चायोग की ओर जा रहे मार्च पर रोका, डिप्लोमैटिक ज़ोन में बढ़ायी गई सुरक्षा

बांग्लादेश में आज ढाका के डिप्लोमैटिक ज़ोन में सुरक्षा बढ़ा दी गई, जब पुलिस ने 'जुलाई ओइक्या' नाम के एक समूह के मार्च को रोक दिया, जिसने गुलशन में भारतीय उच्‍चायोग तक जाने की योजना बनाई थी। इस बीच, भारत ने नई दिल्ली में बांग्लादेश के उच्‍चायोग रियाज़ हामिदुल्लाह को तलब किया और बांग्लादेश में बिगड़ते...

दिसम्बर 17, 2025 10:11 अपराह्न

views 205

आईसीजी का जहाज सार्थक ईरान के चाबहार बंदरगाह पर पहुंचा

भारतीय तट रक्षक-आईसीजी का जहाज सार्थक ईरान के चाबहार बंदरगाह पर पहुंच गया है। यह जहाज 19 दिसंबर तक बंदरगाह पर रहेगा। इस दौरान जहाज सार्थक ईरानी नौसेना और अन्य ईरानी समुद्री एजेंसियों के साथ कई तरह की पेशेवर और सामुदायिक गतिविधियों में हिस्सा लेगा। इन गतिविधियों का उद्देश्‍य संस्थागत संबंधों को मजबूत...