दिसम्बर 24, 2025 8:18 पूर्वाह्न

views 141

महिला क्रिकेट में टी-20 श्रृंखला के दूसरे मैच में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

महिला क्रिकेट में, भारत ने कल रात विशाखापत्तनम में टी-20 श्रृंखला के दूसरे मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया। श्रीलंका के 129 रन के जवाब में, भारत ने 11 ओवर 5 गेंदों में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली है। श्रृंखला का अगला मैच 26 दिसं...

दिसम्बर 24, 2025 8:12 पूर्वाह्न

views 63

दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्रों और उत्तराखंड सहित पूर्वोत्तर भारत में भी घना कोहरा बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फर...

दिसम्बर 24, 2025 8:33 पूर्वाह्न

views 79

बैंकिंग प्रणाली में नकदी की कमी दूर करने के लिए रिर्जव बैंक ने 3 लाख करोड़ रुपये की नकदी डालने की घोषणा की

रिज़र्व बैंक ने बैंकिंग प्रणाली में नकदी की कमी को दूर करने के लिए नए उपायों की घोषणा की है। आरबीआई ने आगामी हफ्तों में खुले बाजार परिचालन-ओ.एम.ओ. और विदेशी मुद्रा स्वैप के माध्यम से लगभग 3 लाख करोड़ रुपये उपलब्ध कराने की योजना तैयार की है। इसके तहत रिज़र्व बैंक ओ.एम.ओ. के माध्यम से दो लाख करोड़ रुप...

दिसम्बर 24, 2025 8:03 पूर्वाह्न

views 63

संयुक्त राष्ट्र ने कहा बांग्लादेश की अंतरिम सरकार मीडिया और कलात्मक स्वतंत्रता की रक्षा करने में नाकाम

संयुक्त राष्ट्र की विशेष रिपोर्टर आइरीन खान ने कहा है कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार मीडिया और कलात्मक स्वतंत्रता की रक्षा करने में नाकाम रही है और दण्ड व्यवस्था ठीक से लागू न होने के कारण ही भीड़ की हिंसा को बढ़ावा मिल रहा है। कल एक बयान में, आईरीन खान ने द डेली स्टार, प्रोथोम आलो और छायानाट सांस्कृ...

दिसम्बर 24, 2025 8:30 पूर्वाह्न

views 44

सीएक्यूएम ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए 6 ताप विद्युत संयंत्रों को भेजा कारण बताओ नोटिस

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली से तीन सौ किलोमीटर के दायरे में स्थित छह ताप विद्युत संयंत्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। ये नोटिस बायोमास को-फायरिंग मानदंडों का अनुपालन न करने के कारण जारी किए गए हैं। इस मानदंड के अनुसार थर्मल पाव...

दिसम्बर 24, 2025 7:42 पूर्वाह्न

views 56

साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने व्यक्त किया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि श्री शुक्ल ने अपनी सहज और सशक्त रचनाओं से गद्य और पद्य को समृद्ध किया और उनका निधन साहित्य जगत की अपूरणीय क्षति है। राष्ट्रपति ने कहा कि श्री श...

दिसम्बर 24, 2025 7:35 पूर्वाह्न

views 214

डीआरडीओ ने पूरा किया अगली पीढ़ी की आकाश मिसाइल-एनजी प्रणाली का सफल परीक्षण

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने अगली पीढ़ी की आकाश मिसाइल - आकाश-एनजी प्रणाली का परीक्षण पूरा कर लिया है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि परीक्षण के दौरान, मिसाइल ने सीमा के पास अलग-अलग ऊंचाई और दूरी वाले हवाई लक्ष्यों पर सफलतापूर्वक निशाना साधा।   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आकाश...

दिसम्बर 24, 2025 10:02 पूर्वाह्न

views 102

सरकार ने खिलाड़ियों को आकर्षित करने के लिए व्यापक इंटर्नशिप नीति शुरू की

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने युवा प्रतिभाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने और देश के खेल ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से व्यापक इंटर्नशिप नीति शुरु की है। इसके अंतर्गत कॉलेज और विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को मंत्रालय और उसके स्वायत्त निकायों में इंटर्नशिप दी जाएगी ताकि उन्हें खेल प्रशासन, संचाल...

दिसम्बर 24, 2025 7:08 पूर्वाह्न

views 89

दिल्ली: राजधानी में प्रदूषण के लिए उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की

दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर राजधानी में प्रदूषण के लिए उनकी आलोचना की है। 15 पृष्ठों के पत्र में, श्री सक्सेना ने पिछली आम आदमी पार्टी सरकार पर 11 वर्षों तक लापरवाही बरतने और वायु प्रदूषण को रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने क...

दिसम्बर 24, 2025 7:02 पूर्वाह्न

views 46

जम्मू रेल डिवीजन घने कोहरे के कारण कुछ रेलगाड़ियों में लगाएगा अतिरिक्त रेक

जम्मू रेल डिवीजन चुनिंदा रेलगाड़ियों में "अतिरिक्त रेक" लगाएगा। यह निर्णय घने कोहरे से होने वाली देरी को कम करने और यात्री सुविधा बढ़ाने के लिए की गई की है। यह सुविधा जम्मू तवी-अजमेर एक्सप्रेस और नई दिल्ली तथा कटरा के बीच चलने वाली श्री माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस में लागू होगी।