दिसम्बर 31, 2025 10:44 पूर्वाह्न

views 112

ईरान: महंगाई और मुद्रा अवमूल्‍यन के कारण जारी विरोध प्रदर्शन तेहरान सहित कई शहरों में फैला

  ईरान में बढ़ती महंगाई और मुद्रा अवमूल्‍यन के विरोध में तीन दिन से जारी प्रदर्शन राजधानी तेहरान सहित कई शहरों में फैल गया है। प्रदर्शनकारियों में विश्वविद्यालय के छात्र शामिल हैं। कुछ प्रदर्शनकारियों ने निर्वासित रज़ा पहलवी के प्रति समर्थन व्यक्त किया है। राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा है कि प्...

दिसम्बर 31, 2025 10:25 पूर्वाह्न

views 114

विश्व ब्लिट्ज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर अर्जुन एरिगैसी को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोहा में आयोजित एफआईडीई विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर अर्जुन एरिगैसी को बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि उनका कौशल, धैर्य और जुनून अनुकरणीय है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सफलताएं युवाओं को प्रेरित करती रहेंगी।

दिसम्बर 31, 2025 10:22 पूर्वाह्न

views 177

जम्मू और कश्मीर में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बारिश के साथ बर्फबारी जारी

जम्मू और कश्मीर में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से उत्तरी कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा और बर्फबारी हो रही है। कल गुलमर्ग, साधना टॉप और तुलैल घाटी सहित ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने आज रात से लेकर पहली जनवरी तक कई स्थानों पर रुक-रुक कर वर्षा और बर्फबारी की संभावना व्‍यक्‍त की है।

दिसम्बर 31, 2025 10:18 पूर्वाह्न

views 65

जर्मनी: स्पार्कसे बैंक में ड्रिल मशीन की मदद से चोरी, लगभग 3 करोड़ यूरो नकद लूटे

जर्मनी में चोरों ने पश्चिमी जर्मनी के गेल्सेंकिर्चेन में स्पार्कसे बैंक की एक शाखा में सेंध लगाने के लिए एक बड़ी ड्रिल मशीन का इस्तेमाल किया और लगभग 3 करोड़ यूरो नकद, सोना और आभूषण चुरा लिए। इस संगठित गिरोह ने पास के पार्किंग गैराज के रास्ते तिजोरी में प्रवेश किया, भूमिगत तिजोरी में छेद किया और तीन ...

दिसम्बर 31, 2025 10:07 पूर्वाह्न

views 72

लद्दाख: तापमान शून्य से 15.5 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा, शीतलहर जारी

लद्दाख में तापमान में लगातार गिरावट के कारण रात में शीतलहर चल रही है। पूर्वी लद्दाख में न्यूनतम तापमान शून्य से 15 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पश्चिमी लद्दाख में तापमान शून्य से नौ डिग्री कम दर्ज किया गया।   करगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से सात दशमलव नौ डिग्री, जबकि लेह में शून्य से आ...

दिसम्बर 31, 2025 8:55 पूर्वाह्न

views 101

जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार से जुड़े सोशल मीडिया पर चल रहे दावों का जलशक्ति मंत्रालय ने किया खंडन

जलशक्ति मंत्रालय ने जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार में तस्वीरों के कथित दुरुपयोग को लेकर सोशल मीडिया पर लगाए जा आरोपों का खंडन किया है। मंत्रालय ने इन दावों को गलत और भ्रामक बताया है। जल संचय जन भागीदारी पहल 2024 में जल-संरक्षण को आंदोलन का रूप देने के लिए शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य वर्षा-जल संचयन प...

दिसम्बर 31, 2025 8:43 पूर्वाह्न

views 64

सिक्किम के सोरेंग जिले में अल्पसंख्यक राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन ने की समीक्षा बैठक

अल्पसंख्यक कार्य, मत्स्य-पालन, पशुपालन और डेयरी राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन ने कल सिक्किम के सोरेंग जिले में विकास कार्यों की प्रगति का आकलन करने के लिए समीक्षा बैठक की। सोरेंग के उपायुक्‍त धीरज सुबेदी ने जिले में चल रहे कार्यों की जानकारी दी। श्री जॉर्ज कुरियन ने कहा कि ज़िले में स्वास्थ्य सेवा बेहतर ...

दिसम्बर 31, 2025 8:34 पूर्वाह्न

views 88

बांग्‍लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे विदेशमंत्री एस जयशंकर

विदेशमंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर आज बांग्‍लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी की अध्यक्ष खालिदा ज़िया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ढाका जा रहे हैं। खालिदा ज़िया बांगलादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। उनका 80 वर्ष की उम्र में कल ढाका में निधन हो गया। उनके अंत...

दिसम्बर 31, 2025 8:27 पूर्वाह्न

views 791

उत्‍तर प्रदेश में मतदाता-सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए नई तारीख़ जारी

निर्वाचन आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में मतदाता-सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए नई तारीख़ जारी की है। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि अब मतदाता-सूची का मसौदा 6 जनवरी को जारी होगा। इससे जुड़े दावे और आपत्तियां 6 फरवरी तक दर्ज कराई जा सकेगी। प्रदेश की...

दिसम्बर 31, 2025 8:19 पूर्वाह्न

views 61

महिला टी-20 क्रिकेट श्रृंखला में भारत ने श्रीलंका को पांच-शून्य से हराया

भारत ने श्रीलंका को पांचवे महिला ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मुकाबले में 15 रन से हरा कर श्रृंखला पांच-शून्‍य से जीत ली है। भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए। जवाब में, श्रीलंका की टीम निर्धारित बीस ओवर में सात विकेट पर 160 रन ही बना सकी। कप्‍तान हरमनप्रीत कौर को प्‍लेयर ऑफ द मैच और शफाली वर्...