नवम्बर 18, 2025 1:43 अपराह्न

views 47

मीडिया-मनोरंजन क्षेत्र देश में सबसे तेज़ी से बढ़ता उद्योग, 2030 तक 100 अरब डॉलर को पार अनुमान

देश का मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र सबसे तेज़ी से बढ़ते उद्योगों में से एक बन गया है और वर्ष 2030 तक इसके 100 अरब अमरीकी डॉलर को पार करने का अनुमान है। मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र मूल्यवर्धन और रोज़गार सृजन में आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण योगदान देता है और पिछले एक दशक से यह लगातार बढ़ रहा है।    ...

नवम्बर 18, 2025 1:01 अपराह्न

views 55

नागालैंड सहकारी सम्मेलन कोहिमा में शुरू

पहला, नागालैंड सहकारी सम्मेलन आज कोहिमा में शुरू हुआ। तीन दिन का यह सम्‍मेलन अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है। इसका विषय है (सहकारिताएं) आर्थिक परिवर्तन के लिए एक उत्प्रेरक।   सम्‍मेलन के उद्घाटन सत्र में नागालैंड के सहकारिता मंत्री जैकब झिमोमी ने सभी हितधारक...

नवम्बर 18, 2025 12:54 अपराह्न

views 29

श्रीलंका में पर्यटकों की संख्‍या में लगातार वृद्धि, 20 लाख पर्यटकों का आंकड़ा पार

श्रीलंका में पर्यटकों की संख्‍या में लगातार वृद्धि हो रही है। इस वर्ष देश ने 20 लाख पर्यटकों का आंकड़ा पार कर लिया है। कल भंडारनायके अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फ्रांस के दो पर्यटकों के आने के साथ ही इस वर्ष यह उपलब्धि पूरी हो गई। भारत, ब्रिटेन, रूस, जर्मनी और चीन से लगातार पर्यटकों के आने के कारण ...

नवम्बर 18, 2025 1:10 अपराह्न

views 100

प्रधानमंत्री मोदी कल आंध्र प्रदेश दौरे पर, पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु का दौरा करेंगे। आंध्र प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के मंदिर और समाधि स्‍थल पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी, श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह में भाग लेंगे और उनकी शिक्षाओं और विरासत...

नवम्बर 18, 2025 1:05 अपराह्न

views 64

आंध्र प्रदेश: मारेदुमिल्ली इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक शीर्ष नेता सहित 6 नक्‍सली मारे गए

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के मारेदुमिल्ली वन क्षेत्र में आज सुरक्षा बलों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस अभियान में 6 नक्‍सली मारे गए। मृतकों में नक्‍सलियों के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय समिति के सदस्य मादवी हिडमा, उसकी पत्नी राजे और उसके कई करीबी लोग शामिल हैं। आंध्र प्रदेश के पु...

नवम्बर 18, 2025 12:22 अपराह्न

views 26

जापान और चीन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बीजिंग में बैठक की

जापान और चीन के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज चीन की राजधानी बीजिंग में बैठक की। यह बैठक जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची की ताइवान पर हाल की टिप्पणी के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुई। इसमें द्विपक्षीय संबंधों में तनाव पैदा हो गया है। जापान के विदेश मंत्रालय के एशियाई और महासागरीय मामलों क...

नवम्बर 18, 2025 12:21 अपराह्न

views 28

पुद्दुचेरी में बारिश से जनजीवन प्रभावित

पुद्दुचेरी में कल रात से लगातार बारिश जारी है। बारिश से पुद्दुचेरी और कराईक्‍काल जिलों में  जनजीवन प्रभावित हुआ है। लगातार हो रही बारिश के बीच पुद्दुचेरी के शिक्षा मंत्री नमस्सिवयम ने पुद्दुचेरी और कराईक्‍काल जिलों में स्कूल-कॉलेज में आज अवकाश घोषित किया है। चेन्‍नई के क्षेत्रीय मौसम केन्‍द्र ने पहल...

नवम्बर 18, 2025 12:16 अपराह्न

views 53

भारतीय तटरक्षक बल ने अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे 19 बांग्‍लादेशी लोगों को गिरफ्तार किया

भारतीय तटरक्षक बल ने अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में बांग्‍लादेश की तीन नौका और चालक दल सहित 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। तटरक्षक बल के अनुसार बीते शनिवार और रविवार को इन नौकाओं ने बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में भारतीय समुद्री क्षेत्र अधिनियम का उल्लंघन किया।     तटरक्षक बल...

नवम्बर 18, 2025 12:09 अपराह्न

views 55

भारतीय दूतावास ने “आज के विश्व में भगवद्गीता की प्रासंगिकता” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में भारतीय दूतावास ने "आज के विश्व में भगवद्गीता की प्रासंगिकता" विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। नेपाल संस्कृत विश्वविद्यालय और त्रिभुवन विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों ने गीता के विभिन्न आयामों पर गहन प्रस्तुतियाँ दीं और आधुनिक युग में इसके शाश्वत ज्ञान और प...

नवम्बर 18, 2025 12:00 अपराह्न

views 201

नागालैंड सरकार ने हॉर्नबिल महोत्सव के लिए ब्रिटेन को साझेदार देश के रूप में नामित किया

नागालैंड सरकार ने हॉर्नबिल महोत्सव के लिए ब्रिटेन को साझेदार देश के रूप में नामित किया है।  इस महोत्‍सव का आयोजन एक से दस दिसंबर तक कोहिमा के किसामा में होगा। कल इस संबंध में नई दिल्ली में भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त लिंडी कैमरन, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो और ब्रिटिश काउंसिल की भारत में ...