जनवरी 2, 2025 9:50 पूर्वाह्न

views 14

तेलंगाना सरकार ने मेडचल और शमीरपेट तक मेट्रो रेल विस्‍तारित करने का निर्णय लिया

तेलंगाना सरकार ने मेडचल और शमीरपेट तक मेट्रो रेल विस्‍तारित करने का निर्णय लिया है। इस चरण के पूरा होने पर हैदराबाद के विस्‍तारित उपनगरीय स्‍थानों तक मेट्रो रेल सेवाएं उपलब्ध हो जाएंगी। मुख्‍यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को विस्‍तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने को कहा। इन दो उपनगरों तक मेट्रो ...

जनवरी 2, 2025 9:43 पूर्वाह्न

views 23

महाराष्‍ट्र: सरकार ने पुस्‍तक पढ़ने की संस्‍कृति को प्रोत्‍साहन देने के लिए पंद्रह दिन का राज्‍यव्‍यापी अभियान शुरू किया

महाराष्‍ट्र सरकार ने विद्यार्थियों में पुस्‍तक पढ़ने की संस्‍कृति को प्रोत्‍साहन देने के लिए कल पहली जनवरी से पंद्रह दिन का राज्‍यव्‍यापी अभियान शुरू किया है। महाराष्‍ट्र के उच्‍च और तकनीकी शिक्षामंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कार्यभार संभालने के बाद यह घोषणा की थी। यह अभियान राज्‍य सरकार द्वारा संचालित ...

जनवरी 2, 2025 9:41 पूर्वाह्न

views 29

महाराष्‍ट्र: भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो के ठाणे कार्यालय में दर्ज भ्रष्‍टाचार मामलों में उल्‍लेखनीय कमी आई

महाराष्‍ट्र भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो के ठाणे कार्यालय में दर्ज भ्रष्‍टाचार मामलों में पिछले वर्ष उल्‍लेखनीय कमी आई। उपलब्‍ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2014 के 1 हजार 316 की तुलना में 2024 में 713 मामले दर्ज हुए। ब्‍यूरो की वेबसाइट पर दर्शाये गए आंकड़ों के अनुसार 2015 में भ्रष्‍टाचार के एक हजार 219, 20...

जनवरी 2, 2025 9:34 पूर्वाह्न

views 20

ब्रिस्‍बेन इंटरनेशनल टेनिस: पुरूष डबल्स प्री-क्‍वार्टरफाइनल में ऋत्‍विक चौधरी बोल्‍लिपल्‍ली और नीदरलैंडस के रॉबिन हासे का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के रिन्की हिजिकाता और जैसन कुबलेर की जोड़ी से

ब्रिस्‍बेन इंटरनेशनल टेनिस के पुरूष डब्‍ल्‍स प्री-क्‍वार्टरफाइनल में आज भारत के ऋत्‍विक चौधरी बोल्‍लिपल्‍ली और नीदरलैंडस के रॉबिन हासे का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के रिन्की हिजिकाता और जैसन कुबलेर की जोड़ी से होगा।   ब्रिस्‍बेन इंटरनेशनल एक पेशेवर टूर्नामेंट है, जिसे बिस्‍बेन के आउटडोर हार्डकोर्ट मे...

जनवरी 2, 2025 9:49 पूर्वाह्न

views 19

उत्‍तर प्रदेश के कुछ स्‍थानों पर आज भीषण ठंड का अनुमान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भी रहेगी कड़ाके की ठंड: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने उत्‍तर प्रदेश के कुछ स्‍थानों पर आज भीषण ठंड का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और मध्‍यप्रदेश में भी कड़ाके की ठंड रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।   विभाग का कहना है कि पश्चिम ईरान में चक्रवाती असर से बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज और कल पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र म...

जनवरी 2, 2025 9:28 पूर्वाह्न

views 14

अमरीका: फ्रेंच क्वार्टर में एक व्यक्ति ने भीड़ पर चढ़ाया ट्रक, 15 लोगों की मौत और 35 घायल

अमरीका में, न्यू ऑरलियेंस के फ्रेंच क्वार्टर में कल नये वर्ष के पहले दिन एक व्यक्ति द्वारा पिकअप ट्रक भीड़ पर चढ़ा दिये जाने से 15 लोगों की मौत हो गयी और 35 घायल हो गए। आतंकवादी हमला मानकर इस घटना की जांच की जा रही है। संदिग्ध की पहचान 42 वर्षीय शमसुद्दीन बहार जब्बार के रूप में हुई जो पुलिस के साथ ग...

जनवरी 2, 2025 9:22 पूर्वाह्न

views 98

भोपाल गैस त्रासदी के40 वर्ष बाद यूनियन कॉर्बाइड फैक्‍ट्री से 377 टन खतरनाक कचरे को हटाने का काम शुरू

भोपाल गैस त्रासदी के चालीस वर्ष बाद कल रात यूनियन कॉर्बाइड फैक्‍ट्री से 377 टन खतरनाक कचरे को हटाने का काम शुरू हुआ। यह जहरीला कचरा सील बंद बारह कंटेनर में भोपाल से 250 किलोमीटर दूर धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचाया जा रहा है। कंटेनरों का ट्रक कल रात लगभग नौ बजे रवाना हुआ।   भोप...

जनवरी 2, 2025 9:11 पूर्वाह्न

views 17

हॉकी इंडिया लीग के दूसरे मैच में श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने टीम गोनासिका को 2-1 से मात दी

ओडिसा में राउरकेला के बिरसामुंडा हॉकी स्टेडियम में कल हॉकी इंडिया लीग के दूसरे मैच में श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने टीम गोनासिका को 2-1 से मात दी। रूपेन्द्र पाल सिंह ने बंगाल टाइगर्स के लिए दो गोल किये और बंगाल टाइगर्स के लिये लगातार दूसरी जीत और प्रतियोगिता में शुरूआती बढ़त सुनिश्चित की।

जनवरी 2, 2025 9:07 पूर्वाह्न

views 9

महिला फुटबॉल: दूसरे फीफा अंतर्राष्ट्रीय सद्भावना मैच में आज भारत का सामना मॉलदीव से

बेंगलुरू में महिला फुटबॉल में दूसरे फीफा अंतर्राष्ट्रीय सद्भावना मैच में आज भारत का सामना मॉलदीव से होगा। मैच दिन से साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। भारत ने पहले सद्भावना मैच में 14-0 की शानदार जीत दर्ज की थी।

जनवरी 2, 2025 9:06 पूर्वाह्न

views 15

इंडियन सुपर लीग फुटबॉल: आज मोहनबागान सुपर जायंट का मुकाबला हैदराबाद फुटबॉल क्लब से

इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में आज शाम मोहनबागान सुपर जायंट का मुकाबला हैदराबाद फुटबॉल क्लब से होगा। मोहन बागान अंक तालिका में 13 मैचों से 29 अंक के साथ शीर्ष पर है जबकि हैदराबाद फुटबाल क्लब 13 मैचों से केवल आठ अंक लेकर 12वें स्थान पर है।