जनवरी 6, 2025 6:07 अपराह्न

views 15

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने अंतिम मतदाता सूची जारी की

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार दिल्ली में एक करोड़ 55 लाख 24 हजार से अधिक मतदाता पंजीकृत हुए हैं। इनमें 83 लाख से अधिक पुरुष मतदाता और 71 लाख से अधिक महिला मतदाता शामिल है...

जनवरी 6, 2025 6:06 अपराह्न

views 10

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने देश के अधिकांश तटीय क्षेत्रों में अपतटीय तेल और गैस ड्रिलिंग पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने देश के अधिकांश तटीय क्षेत्रों में अपतटीय तेल और गैस ड्रिलिंग पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। यह प्रतिबंध पूरे अटलांटिक तट, मेक्सिको की पूर्वी खाड़ी, कैलिफोर्निया, ओरेगन और वाशिंगटन के प्रशांत तट तथा अलास्का के बेरिंग सागर के एक हिस्से पर लागू होता है। यह घोषणा नवन...

जनवरी 6, 2025 6:01 अपराह्न

views 22

उत्‍तर कोरिया ने एक मध्‍यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का किया परीक्षण

उत्‍तर कोरिया ने समुद्र की पूर्वी दिशा में एक मध्‍यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। दक्षिण कोरिया की सेना का कहना है कि प्रायद्वीप और जापान के बीच के समुद्र में मिसाइल के गिरने से पहले इसने लगभग एक हजार एक सौ किलोमीटर की उडान भरी। दक्षिण कोरिया ने इसे एक उकसावे की कार्रवाई बताते हुए इस...

जनवरी 6, 2025 5:57 अपराह्न

views 23

ताइवान में वर्ष 2024 में साइबर हमले की घटनाओं में पिछले वर्ष की तुलना में दोगुनी वृद्धि

ताइवान में वर्ष 2024 में साइबर हमले की घटनाओं में पिछले वर्ष की तुलना में दोगुनी वृद्धि हुई है। अधिकांश साइबर हमलों के जिम्‍मेदार चीनी हैकर्स थे। इस वर्ष प्रतिदिन औसतन 24 लाख साइबर हमले हुए। ताइवान के राष्ट्रीय सुरक्षा ब्यूरो ने बताया है कि सरकारी सेवा नेटवर्क पर होने वाले अधिकांश हमले के लिए चीन का...

जनवरी 6, 2025 5:56 अपराह्न

views 222

कांग्रेस ने दिल्ली में सत्ता में आने पर महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह देने के लिए ‘प्यारी दीदी योजना’ की घोषणा की

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने दिल्ली में सत्ता में आने पर महिलाओं को ढाई हजार रुपये प्रति माह देने के लिए 'प्यारी दीदी योजना' की घोषणा की है। आज एक प्रेस वार्ता के दौरान कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और दिल्‍ली कांग्रेस अध्‍यक्ष देवेन्‍द्र यादव ने यह जानकारी दी। श्री यादव न...

जनवरी 6, 2025 5:36 अपराह्न

views 56

कर्नाटक में ह्यूमन मेटा न्यूमो वायरस (HMPV) के 2 मामले आने के बाद दिल्‍ली में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने दिए निर्देश

कर्नाटक में ह्यूमन मेटा न्यूमो वायरस-एचएमपीवी के दो मामले सामने आने के बाद दिल्‍ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण विभाग को राजधानी में पूरी व्‍यवस्‍था करने के निर्देश दिये हैं। उन्‍होंने कहा कि केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की सलाह के अनुसार सभी अस्‍पतालों को...

जनवरी 6, 2025 5:31 अपराह्न

views 16

उपभोक्‍ता कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने चांदी की आवश्‍यक हॉलमार्किंग पर विचार करने का सुझाव बीआईएस को दिया

उपभोक्‍ता कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज उपभोक्‍ताओं की मांग के बाद चांदी तथा चांदी की कलाकृतियों की आवश्‍यक हॉलमार्किंग पर विचार करने का सुझाव भारतीय मानक ब्‍यूरो- बीआईएस को दिया। नई दिल्‍ली में भारतीय मानक ब्‍यूरो के 78वें स्‍थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए श्री जोशी ने कहा कि देश की प्रगत...

जनवरी 6, 2025 5:27 अपराह्न

views 19

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादी हमले में 9 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज माओवादियों ने सुरक्षा बल के एक वाहन को विस्फोट कर उड़ा दिया जिसमें आठ जवान और वाहन चालक शहीद हो गए। यह घटना बस्तर डिविज़न के कुटरू थाना के अंबेली के पास हुई। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस घटना में एक जवान लापता है। अधिकारियों के अनुसार इस वाहन में दं...

जनवरी 6, 2025 5:23 अपराह्न

views 41

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने छात्रों से यातायात नियमों का पालन करने का किया आग्रह

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने छात्रों से यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया है, ताकि सड़कें न केवल अपने लिए बल्कि दूसरों के लिए भी सुरक्षित बन सकें। मुंबई में एनएचएआई द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान 2025 के 'सुरक्षा रीलोडेड' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गडकरी ने कहा ...

जनवरी 6, 2025 4:09 अपराह्न

views 25

हरिद्वार के तीन खिलाड़ियों का 74 वीं सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन

हरिद्वार जिले के तीन बास्केटबॉल खिलाड़ियों का 74 वीं सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने बताया कि 74 वीं सीनियर नेशनल चैंपियनशिप बास्केटबॉल प्रतियोगिता 5 से 12 जनवरी तक भावनगर गुजरात होगी। इस चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की टीम में हरिद्...