जनवरी 6, 2025 7:39 अपराह्न

views 13

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की संभावना व्‍यक्‍त की

दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में कडाके के ठंड हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 16 दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 9 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की संभावना व्‍यक्‍त की...

जनवरी 6, 2025 7:38 अपराह्न

views 13

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन के बीच नई दिल्ली में हुई बैठक

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर और अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन के बीच आज नई दिल्ली में बैठक हुई। बैठक के दौरान द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक सहयोग को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। एक सोशल मीडिया पोस्ट में डॉक्‍टर जयशंकर ने भारत-अमरीका के बीच घनिष्ठ और मजबूत साझेदारी बन...

जनवरी 6, 2025 7:35 अपराह्न

views 52

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ में डीआरजी के जवानों पर हुए हमले की निंदा की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जिला रिजर्व गार्ड- डीआरजी के जवानों पर हमले की निंदा की है। उन्‍होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में वीर जवानों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि देश नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। बीजापुर, छत्तीसगढ़...

जनवरी 6, 2025 7:29 अपराह्न

views 16

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने द्वारका स्थित जानकी चौक पर बने तेंदुए की मूर्तियों का अनावरण किया

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने आज द्वारका स्थित जानकी चौक पर दो ग्रेनाइट पत्‍थर से बने तेंदुए की मूर्तियों का अनावरण किया। उपराज्‍यपाल ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया कि यह मूर्तियां राजस्‍थान के पारंपरिक कारीगरों द्वारा बनाई गई हैं। श्री सक्‍सेना ने कहा कि यह मूर्तियां न केवल कला ...

जनवरी 6, 2025 7:28 अपराह्न

views 16

युवा शक्ति के कारण ही विश्‍व भारत को आशा और अपेक्षा के साथ देख रहा है: एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, नौसेना प्रमुख

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने कहा है कि युवा शक्ति के कारण ही विश्‍व भारत को आशा और अपेक्षा के साथ देख रहा है। दिल्ली में आज राष्ट्रीय कैडेट कोर-एनसीसी के गणतंत्र दिवस शिविर का निरीक्षण करते हुए उन्‍होंने कहा कि युवा देश के भावी नेता हैं और वर्ष 2047 के विकसित भारत के संकल्‍प को पूरा करन...

जनवरी 6, 2025 7:27 अपराह्न

views 12

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर किया पलटवार

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आज भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर पलटवार किया। सुश्री आतिशी ने कहा कि उनके पिता पूरी जिंदगी शिक्षक रहे हैं और उन्होंने हजारों गरीब बच्चों को पढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में दिल्‍ली की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जवाब देगी।

जनवरी 6, 2025 7:26 अपराह्न

views 31

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नई दिल्ली के राजघाट पर गांधी दर्शन आर्ट गैलरी और प्रदर्शिनी का किया उद्घाटन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज नई दिल्ली के राजघाट पर गांधी दर्शन आर्ट गैलरी और प्रदर्शिनी का उद्घाटन किया। इस गैलरी में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महात्मा गांधी के ऐतिहासिक योगदान को दर्शाया गया है। प्रदर्शनी में लगभग 80 चित्रकारों और मूर्तिकारों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अनूठे और आधुनिक तरीक...

जनवरी 6, 2025 7:24 अपराह्न

views 15

गृह मंत्री अमित शाह ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया

केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर श्री शाह ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

जनवरी 6, 2025 7:23 अपराह्न

views 14

मेड इन इंडिया को बढ़ावा देने के साथ ही रेलवे में बदलाव हो रहा है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मेड इन इंडिया को बढ़ावा देने के साथ ही रेलवे में बदलाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेट्रो और रेलवे के लिए आधुनिक कोच विकसित किए जा रहे हैं। श्री मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए विभिन्न रेल परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन्‍हीं परियोजनाओं के अंतर्...

जनवरी 6, 2025 7:32 अपराह्न

views 23

सरकार अनुसूचित जनजाति सहित समाज के सभी वर्गो के उत्‍थान के लिए काम कर रही है: राष्‍ट्रपति

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कहा कि । राष्‍ट्रपति मुर्मु ने नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित विभिन्‍न राज्‍यों के पंचायती राज संस्‍थाओं से जुडी अनुसूचित जनजाति की महिला प्रतिनिधियों के एक सम्‍मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि महिला सशक्तिकरण देश में लोकतंत्र का आधार है। उन्‍होंने कहा कि ...