जनवरी 8, 2025 7:22 पूर्वाह्न

views 27

एक देश-एक चुनावः नई दिल्ली में आज संयुक्‍त संसदीय-समिति की पहली बैठक होगी

एक देश एक चुनाव से संबंधित दो विधेयकों के लिए गठित संयुक्‍त संसदीय समिति की पहली बैठक आज होगी। ये विधेयक हैं - 129वां संविधान संशोधन विधेयक और केंद शासित प्रदेश विधान संशोधन विधेयक, 2024 । कानून और न्‍याय मंत्रालय के प्रतिनिधि समिति के सदस्‍यों को प्रस्‍तावित विधेयकों के विभिन्न प्रावधानों की जानकार...

जनवरी 8, 2025 7:16 पूर्वाह्न

views 56

नितिन गडकरी ने चालक-प्रशिक्षण संस्‍थान स्थापित किए जाने की योजना घोषित की

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पूरे भारत में चालक प्रशिक्षण संस्‍थान स्थापित किये जाने के लिए एक योजना घोषित की है। इसके तहत संस्थान की स्‍थापना के लिए प्रोत्‍साहन राशि उपलब्ध करायी जायेगी।   स्‍वचालित परीक्षण केंद्र और चालक प्रशिक्षण संस्‍थान की एकीकृत अवसंरचना के लिए अ...

जनवरी 8, 2025 7:12 पूर्वाह्न

views 9

हॉकी इंडिया लीग में वेदांत कलिंग लैंसर्स ने श्राची राढ़ बेंगाल टाइगर्स को 6-0 से हराया

हॉकी इंडिया लीग में कल वेदांत कलिंग लैंसर्स ने श्राची राढ़ बेंगाल टाइगर्स को छह-शून्‍य से हराकर इस सीजन की अपनी प‍हली जीत दर्ज की। राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्‍टेडियम में खेले गये मैच में थिएरी ब्रिंकमैन ने लैंसर्स के लिए दो गोल किये।   अंक तालिका में शीर्ष पर होने के बावजूद बंगाल टाईगर्स लै...

जनवरी 8, 2025 8:35 पूर्वाह्न

views 9

विशाखापत्तनम में बुनियादी-परियोजनाओं का आज शाम उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी क्षेत्रीय प्रगति को बढ़ावा देने और एक लाख से अधिक रोजगार सृजित करने की संभावना वाली बुनियादी परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के लिए आज शाम विशाखापत्तनम पहुंचेंगे। वे आन्‍ध्र इंजीनियरिंग कॉलेज विश्‍वविद्यालय मैदान में जनसभा को संबोधित करने से पहले मुख्‍यमंत्री एन. चन्‍द...

जनवरी 7, 2025 9:27 अपराह्न

views 60

डिजिटल व्यक्तिगत डेटा सुरक्षा नियमावली का उद्देश्य व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा करना है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि डिजिटल व्यक्तिगत डेटा सुरक्षा नियमावली, 2025 का मसौदा नागरिक-केंद्रित शासन के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को प्राथमिकता देता है। सूचना इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, श्री मोदी ने कहा कि नियमावली का उद्द...

जनवरी 7, 2025 9:16 अपराह्न

views 41

नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में आए भूकंप के कारण मृतकों की संख्‍या 126 हुई

नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में आए भूकंप के कारण मृतकों की संख्‍या 126 हो गई है। चीन की आधिकारिक मीडिया ने बताया कि आज सवेरे आये इस भूंकप से 190 लोग घायल हुए हैं। इस भूंकप की तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर सात दशमलव एक मापी गई। इसका केंद्र नेपाल सीमा के पास तिब्बत के ज़िज़ांग में दस किलोमीटर नीचे था। Nepal...

जनवरी 7, 2025 9:07 अपराह्न

views 15

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने छात्रों को परीक्षा के तनाव से उबरने में मदद करने के लिए एग्जाम वॉरियर्स आर्ट फेस्टिवल की प्रशंसा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कला के माध्यम से छात्रों को परीक्षा के तनाव से उबरने में मदद करने के लिए एग्जाम वॉरियर्स आर्ट फेस्टिवल की प्रशंसा की है। चार जनवरी को नई दिल्ली में इस फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में कक्षा नौ से 12वीं तक के 30 स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्र...

जनवरी 7, 2025 9:07 अपराह्न

views 14

मौसम विभाग के अनुसार देश के कई राज्यों में शीतलहर जारी

पूरे उत्तर भारत में शीतलहर जारी है। अगले 3 से 4 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कल पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तरी मध्...

जनवरी 7, 2025 9:07 अपराह्न

views 25

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय परिषद के अध्‍यक्ष एंटोनियो कोस्टा से की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूरोपीय परिषद के अध्‍यक्ष एंटोनियो कोस्टा से बातचीत की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ स्वाभाविक साझेदार हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा, डिजिटल स्पेस, व्यापार और निवेश के क्षेत्रों सहित भारत-यूरोपीय संघ रणनीति...

जनवरी 7, 2025 8:54 अपराह्न

views 24

प्रदेश में भीषण ठंड और शीतलहर के चलते जनजीवन प्रभावित

प्रदेश में भीषण ठंड और शीतलहर के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने आज से लेकर अगले तीन दिनों के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के 50 से अधिक जनपदों के लिए शीत दिवस का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की...