जनवरी 9, 2025 1:20 अपराह्न

views 28

अमरीका: कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स के कस्‍बों में लगी भीषण आग, पांच लोगों की मौत और हजारों इमारतें जलकर खाक

अमरीका में, कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स के कस्‍बों में लगी भीषण आग से पांच लोग मारे गए हैं और हजारों इमारतें जलकर खाक हो गईं। हजारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना के कारण निवर्तमान अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लॉस एंजिल्स क्षेत्र में भड़की आग की निगरानी के लिए इटली की अपनी विदेश यात्र...

जनवरी 9, 2025 12:12 अपराह्न

views 14

विदेशों में बसे भारतीय समुदायों के साथ भारत के संबंधों को पीएम मोदी ने नए सिरे से परिभाषित किया: डॉ. भरत बरई

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशों में बसे भारतीय समुदायों के साथ भारत के संबंधों को नए सिरे से परिभाषित किया है। यह बात यूएस-इंडिया कम्‍प्‍युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. भरत बरई ने एक दैनिक अखबार में लिखे आलेख में कही है। लेखक का कहना है कि इससे श्री मोदी देश की वैश्विक छवि और विकास का अभिन्न ह...

जनवरी 9, 2025 1:31 अपराह्न

views 24

18वें प्रवासी भारतीय दिवस का प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने किया उद्घाटन, भारत की विकास यात्रा में प्रवासी भारतीयों की भूमिका की प्रशंसा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्‍ट्र बनाने में प्रवासी भारतीयों की निर्णायक भूमिका है। श्री मोदी ओडिशा के भुबनेश्‍वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस का औपचारिक  उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने वैश्विक विकास और भारत की विकास यात्रा में प...

जनवरी 9, 2025 10:28 पूर्वाह्न

views 12

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति में मची भगदड़ में मारे गए लोगों के प्रति दुख व्‍यक्‍त किया

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति में मची भगदड़ में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है। सोशल मीडिया पर शोक संतप्‍त परिजनो के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने घायलों के शीध्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की।   प्रधा...

जनवरी 9, 2025 10:24 पूर्वाह्न

views 28

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य सेवा अधिकार आयोग को दिया निर्देश- ‘आपले सरकार सेवा पोर्टल’ पर ऑनलाइन सेवाओं का विस्तार करने की दिशा में कदम उठाए

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य सेवा अधिकार आयोग को निर्देश दिया है कि वह 'आपले सरकार सेवा पोर्टल' पर वर्तमान में उपलब्ध 536 ऑनलाइन सेवाओं का विस्तार करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए। मुंबई के सह्याद्री सरकारी गेस्ट हाउस में महाराष्ट्र राज्य सेवा अधिकार आयोग की बैठक की अध्यक्षता क...

जनवरी 9, 2025 10:18 पूर्वाह्न

views 22

न्यूजीलैंड के क्रिकेटर मार्टिन गुप्टिल ने 38 साल की उम्र में की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

न्यूजीलैंड के क्रिकेटर मार्टिन गुप्टिल ने 38 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। गुप्टिल का करियर करीब 14 साल का रहा। इस दौरान उन्होंने 367 मैचों में 23 अंतरराष्ट्रीय शतकों के साथ 14 हजार से ज्यादा रन बनाए। गुप्टिल ने अपने कैरियर में 198 एकदिवसीय, 122 टी-20 और 47 टेस्ट मैच ...

जनवरी 9, 2025 11:22 पूर्वाह्न

views 23

मलेशिया ओपेन-2025: ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो मिश्रित युगल के अंतिम 16 में बाहर

मलेशिया ओपेन बैडमिंटन में भारत के ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो को मिक्स्ड डबल्स के राउंड ऑफ 16 में गतिरोध का सामना करना पड़ा। उन्हें आज सुबह कुआलालंपुर में जिंग चेंग और ची झांग की सातवीं वरीयता प्राप्त चीनी जोड़ी से 13-21, 20-22 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले, भारतीय जोड़ी ने कल राउंड ऑफ 32 म...

जनवरी 9, 2025 10:11 पूर्वाह्न

views 17

जम्मू कश्मीर में कल तक शुष्क मौसम रहने का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर में कल तक शुष्क मौसम रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। राज्‍य के पहाड़ी इलाकों में ठंड की स्थिति बनी हुई है। कश्मीर में तापमान शून्‍य के करीब है और लद्दाख में कई जगहों पर तापमान शून्‍य से काफी ऊपर है। कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। कश्मीर 21 दिसंबर 202...

जनवरी 9, 2025 10:10 पूर्वाह्न

views 12

तेलंगान: स्‍वयं सहायता समूहों के जरिए सौर बिजली संयंत्र स्‍थापित करके महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने संबंधी योजनाओं की हुई घोषणा

तेलंगाना सरकार ने स्‍वयं सहायता समूहों के जरिए सौर बिजली संयंत्रों को स्‍थापित करके महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने संबंधी योजनाओं की घोषणा की है। इसका उद्देश्‍य एक हज़ार मेगावाट बिजली उत्‍पन्‍न करना है। सौर ऊर्जा की प्रत्‍येक मेगावाट के लिए चार एकड़ जमीन की आवश्‍यकता होगी। इसके लिए लगभग 4 हजार ...

जनवरी 9, 2025 8:51 पूर्वाह्न

views 17

हिमाचल प्रदेश: साफ मौसम के बावजूद राज्य के मैदानी इलाकों में सुबह और शाम को घना कोहरा छाए रहने से शीतलहर जारी

हिमाचल प्रदेश में साफ मौसम के बावजूद राज्य के मैदानी इलाकों में सुबह और शाम को घना कोहरा छाए रहने से शीतलहर जारी है। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल रही है।