जनवरी 10, 2025 12:13 अपराह्न

views 13

अमरीका: निर्वाचित राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्‍प को आज हश मनी मामले में सुनाई जाएगी सज़ा

अमरीका में निर्वाचित राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्‍प को आज हश मनी मामले में सज़ा सुनाई जाएगी। ये सज़ा कार्यवाही को रोकने संबंधी कल शाम सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनके आपातकालीन अपील को खारिज किए जाने के बाद होने जा रही है। कोर्ट ने पांच-चार के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि यह मामला उनकी राष्‍ट्रपति की ड्य...

जनवरी 10, 2025 11:55 पूर्वाह्न

views 25

राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों में बम की धमकी देने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने 12वीं कक्षा के एक छात्र को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों में बम की धमकी देने के आरोप में 12वीं कक्षा के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार छात्र ने अलग-अलग स्कूलों को 23 धमकी भरे ईमेल भेजे थे।

जनवरी 10, 2025 11:46 पूर्वाह्न

views 12

पार्श्व गायक पी. जयचंद्रन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पार्श्व गायक पी. जयचंद्रन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि विभिन्न भाषाओं में श्री जयचंद्रन की भावपूर्ण प्रस्तुति आने वाली पीढ़ियों के दिलों को छूती रहेगी। उन्होंने कहा कि गायक की महान आवाज भावनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला व्य...

जनवरी 10, 2025 11:44 पूर्वाह्न

views 24

अमरीका: लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग के कारण पाँच लोगों की मृत्यु

अमरीका में, लॉस एंजिल्स के जंगलों लगी आग के कारण पाँच लोगों की मृत्यु हो गई है। लगातार बढ़ती आग को देखते हुए लॉस एंजिल्स काउंटी के लगभग एक लाख 80 हज़ार लोगों को इलाका खाली करने का आदेश दिया गया है। आशंका है कि इस दावानल में 5 हज़ार से अधिक घर, स्कूल और अन्य इमारतें चपेट में आ सकती हैं। आग से 17 हज़ा...

जनवरी 10, 2025 11:42 पूर्वाह्न

views 16

छत्तीसगढ़: स्टील प्लांट में चिमनी ढहने से कई लोगों के फंसे होने की आशंका

छत्तीसगढ़ में मुंगेली के सारागांव इलाके में कल एक स्टील प्लांट में चिमनी ढहने से कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। मुंगेली के जिलाधिकारी राहुल देव ने बताया कि राहत और बचाव अभियान जारी है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बाल और राज्य आपदा मोचन बल की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।

जनवरी 10, 2025 9:25 पूर्वाह्न

views 25

प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ को लेकर तैयारियां जोरों पर

प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद तैयारियों का निरीक्षण कर रहे हैं। वे दो दिवसीय दौरे पर कल प्रयागराज पहुंचे। मुख्यमंत्री आज आकाशवाणी के कुंभवाणी चैनल का भी उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन...

जनवरी 10, 2025 9:24 पूर्वाह्न

views 20

आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज: दुष्कर्म और हत्या मामले में 18 जनवरी को सुनाया जाएगा फैसला

कोलकाता की एक विशेष अदालत आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या मामले में 18 जनवरी को फैसला सुनाएगी। पिछले साल 11 नवंबर को मुकदमा शुरू होने के 68 दिन बाद फैसला सुनाया जाएगा।   डॉक्टर का शव 9 अगस्त को कॉलेज के अंदर सेमिनार हॉल से बरामद हुआ था। कोलकाता पुलिस ने इस मामले...

जनवरी 10, 2025 9:13 पूर्वाह्न

views 13

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को लिखा पत्र, श्रीलंकाई नौसेना की हिरासत से भारतीय मछुआरों की रिहाई के लिए हस्तक्षेप का किया आग्रह

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर को पत्र लिखकर 8 जनवरी को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 10 भारतीय मछुआरों की रिहाई के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। श्री रंगासामी ने विदेश मंत्री से मछुआरों की वापसी की सुविधा के लिए प्राथमिकता के आधार...

जनवरी 10, 2025 9:11 पूर्वाह्न

views 20

त्रिपुरा में विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू

त्रिपुरा में विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होगा। राज्य के संसदीय कार्य मंत्री रतन लाल नाथ ने बताया कि मौजूदा कानून में संशोधन के लिए एक विधेयक पेश किया जाएगा, जिससे एक दिन के लिए भी सेवा देने वाले सभी विधायकों को सेवानिवृत्ति लाभ मिल सकेगा।

जनवरी 10, 2025 9:08 पूर्वाह्न

views 48

थर्ड आई एशियन फिल्म महोत्सव आज से मुंबई में हो रहा है शुरू

थर्ड आई एशियन फिल्म महोत्सव आज से मुंबई में शुरू हो रहा है। महोत्सव के उद्घाटन में चीन की फिल्म द ब्लैक डॉग का प्रदर्शन किया जाएगा। इसने कान फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता था। 16 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल के लिए कुल 61 फिल्मों का चयन किया गया है। फिल्में अंधेरी, सायन और ठ...