जनवरी 11, 2025 12:15 अपराह्न

views 29

पंजाब: आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की सिर में गोली लगने से मृत्‍यु

पंजाब में लुधियाना पश्चिम सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की कल देर रात सिर में गोली लगने से मृत्‍यु हो गई। सूत्रों के अनुसार आप विधायक को परिवार के सदस्यों द्वारा लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।   परिवार के ...

जनवरी 11, 2025 12:13 अपराह्न

views 16

असम: बाढ़ग्रस्त कोयला खदान से एक और शव बरामद, बचाव अभियान आज छठे दिन भी जारी

असम के दिमा हसाओ जिले के उमरांगसो में बाढ़ग्रस्त कोयला खदान से एक और शव बरामद किया गया है। अवैध रैट-होल कोयला खदान में पानी घुसने के बाद उसमें फंसे शेष श्रमिकों का पता लगाने के लिए कई केंद्रीय और राज्य एजेंसियों द्वारा बचाव अभियान आज छठे दिन भी जारी है। इससे पहले टीम ने बाढ़ग्रस्त खदान से एक और शव ब...

जनवरी 11, 2025 9:13 पूर्वाह्न

views 16

नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 12 वर्ष बाद इस महीने की 16 तारीख़ को करेंगी स्पेसवॉक

अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 12 वर्ष बाद इस महीने की 16 तारीख़ को स्पेसवॉक करेंगी। वे निक हेग के साथ मिलकर न्यूट्रॉन स्टार इंटीरियर कंपोजिशन एक्सप्लोरर एक्स-रे टेलीस्कोप की मरम्मत करेंगी। यह मिशन में, क्षतिग्रस्त थर्मल शील्ड से आ रही सूर्यकिरणों से उत्...

जनवरी 11, 2025 9:11 पूर्वाह्न

views 54

आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु पहुंच रहे हैं उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु पहुंच रहे हैं। वे बेंगलुरु में, कर्नाटर राज्य लोक सेवा आयोग के 25वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

जनवरी 11, 2025 9:09 पूर्वाह्न

views 18

अमरीका: लॉस एंजल्स काउंटी में भीषण आग से कम से कम 11 लोग मारे गए

अमरीका में, लॉस एंजल्स काउंटी में भीषण आग से कम से कम 11 लोग मारे गए हैं। शुरुआती अनुमान के अनुसार, आग से तेरह हज़ार से अधिक ढांचे नष्ट हो चुके हैं। एक लाख से अधिक लोगों को इलाक़ा खाली करने की सलाह दी गई है।   इस बीच, कैलिफोर्निया के गवर्नर ने जल प्रबंधन से जुड़ी शिकायत की जांच के आदेश दिए हैं।...

जनवरी 11, 2025 9:06 पूर्वाह्न

views 24

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- भारत दुनिया का सबसे बड़ा डेटा केन्‍द्र बनने का इच्छुक

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा डेटा केन्‍द्र बनने का इच्छुक है। कल नई दिल्‍ली में भारत जलवायु मंच में उन्होंने कहा कि भारत अपने ग्रिड, स्वच्छ ऊर्जा, डेटा सुरक्षा और प्रशिक्षित कार्यबल के आधार पर इस लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।   श्री गोयल ने कहा कि स...

जनवरी 11, 2025 9:03 पूर्वाह्न

views 20

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने तमिलनाडु में एक निजी कंपनी सिरमा एस.जी.एस. टेक्‍नालॉजी लिमि‍टेड के लैपटॉप कारखाने की रखी आधारशिला

इलैक्‍ट्रानिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कल तमिलनाडु में एक निजी कंपनी सिरमा एस.जी.एस. टेक्‍नालॉजी लिमि‍टेड के लैपटॉप कारखाने की आधारशिला रखी। यह कंपनी ताइवान की माइक्रो स्‍टार इंटरनेशनल के साथ मिलकर लैपटॉप का निर्माण करेगी। श्री वैष्‍णव ने कहा कि यह कंपनी अगले दो वर्षों में प्...

जनवरी 11, 2025 9:00 पूर्वाह्न

views 14

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरा छाए रहने की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज रात पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्‍त की है। अगले दो दिनों में पश्चिम बंगाल में हिमालय के आसपास के क्षेत्रों, सिक्किम, बिहार, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।   अगले 3 दिन त...

जनवरी 11, 2025 8:53 पूर्वाह्न

views 16

बांग्लादेश के खब्बू बल्लेबाज़ तमीम इकबाल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया

बांग्लादेश के खब्बू बल्लेबाज़ तमीम इकबाल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। तमीम ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में तमीम ने कहा कि वे लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं और इसलिए उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया है।   तमीम इकबाल ने 70 टेस्ट मैच में 5 हज़ार 134 रन और 2...

जनवरी 11, 2025 8:50 पूर्वाह्न

views 40

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- अगले 5 वर्ष में खाद्य और पेय पदार्थों, कृषि तथा समुद्री उत्‍पादों का निर्यात 100 अरब डॉलर होने की संभावना

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत से अगले पांच वर्ष में खाद्य और पेय पदार्थों, कृषि तथा समुद्री उत्‍पादों का साझा निर्यात 100 अरब डॉलर हो जाने की संभावना है। कल नई दिल्‍ली में इंडसफूड प्रदर्शनी के क्रम में उन्होंने कहा कि 14 से 15 प्रतिशत की वृद्धि दर के बूते इस लक्ष्य को प्राप्...