जनवरी 12, 2025 8:05 अपराह्न

views 11

दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में हल्‍की बारिश से तापमान में गिरावट

दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में आज हल्‍की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 17 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की संभावना व्‍यक्‍त की है। वहीं,...

जनवरी 12, 2025 8:04 अपराह्न

views 17

दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद से शहर में आदर्श आचार संहिता लागू

दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद से शहर में आदर्श आचार संहिता लागू है। इसे देखते हुए दिल्‍ली नगर निगम ने राजधानी के विभिन्‍न क्षेत्रों में लगभग 11 हजार 800 से ज्‍यादा होर्डिंग्‍स और 55 हजार से ज्‍यादा पोस्‍टर हटाए हैं। निगम ने राजधानी के विभिन्‍न इलाकों में लगे आठ हजार से ज्यादा ...

जनवरी 12, 2025 8:03 अपराह्न

views 20

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान देश के कई हिस्सों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई

देश के उत्‍तरी हिस्‍से में घने कोहरे की चादर फैली हुई है और दृश्‍यता में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्‍तर प्रदेश के कुछ हिस्‍सों और राजस्‍थान में अगले दो दिन तक रात और तडके बहुत घना कोहरा छाये रहने की आशंका है। इसके अलावा दिल्‍ली के कुछ हिस्‍सों, हिमाचल प्रदेश, उ...

जनवरी 12, 2025 7:59 अपराह्न

views 19

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव को लेकर शहर के विभिन्‍न इलाकों में राजनीतिक गतिविधियां तेज

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव को लेकर शहर के विभिन्‍न इलाकों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अगले माह की पांच तारीख को होने वाले चुनाव के लिए विभिन्‍न दलों के प्रत्‍याशियों ने अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न दलों के नेताओं और प्रत्याशिय...

जनवरी 12, 2025 9:37 अपराह्न

views 33

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर कल स्पेन की दो दिन की सरकारी यात्रा पर रवाना होंगे

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रमण्यम जयशंकर कल स्पेन की दो दिन की सरकारी यात्रा पर रवाना होंगे। विदेश मंत्री बनने के बाद उनकी यह पहली स्पेन यात्रा है। यात्रा के दौरान, डॉक्‍टर जयशंकर स्पेन के नेताओं से मिलेंगे। वे स्‍पेन के विदेशमंत्री मैनुअल अल्बेरेस के साथ द्विपक्षीय संबंधों और परस्‍पर हित के क्षेत्रीय...

जनवरी 12, 2025 7:53 अपराह्न

views 13

उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल जिले में हुई बस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल जिले में हुई बस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है और 18 लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, बस में 25 लोग सवार थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ...

जनवरी 12, 2025 7:53 अपराह्न

views 10

एनसीआरटीसी ने मेरठ में मेट्रो का ट्रायल रन किया शुरू

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम-एनसीआरटीसी ने आज मेरठ में मेट्रो का ट्रायल रन शुरू किया। एनसीआरटीसी ने बताया कि इस प्रक्रिया में मेरठ दक्षिण से मेरठ सैन्‍ट्रल स्‍टेशन के ठीक पहले तक मेरठ मेट्रो की विभिन्‍न ट्रेनों को अलग-अलग गति पर चलाकर उनका परीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा मानकों, सुगम यात...

जनवरी 12, 2025 7:53 अपराह्न

views 12

छत्‍तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में दो महिलाओं सहित पांच माओवादियों की मौत

छत्‍तीसगढ़ में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में दो महिलाओं सहित पांच माओवादियों की मौत हो गई। बीजापुर जिले के राष्‍ट्रीय पार्क क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों के संयुक्‍त बल ने तलाशी अभियान चलाया। घटना स्‍थल से माओवादियों के शव और भारी मात्रा में हथियार तथा गो...

जनवरी 12, 2025 7:53 अपराह्न

views 22

नेपाल में भारतीय दूतावास ने स्‍वामी विवेकानंद की जयंती पर उनको अर्पित की श्रद्धांजलि

नेपाल में भारतीय दूतावास ने स्‍वामी विवेकानंद की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि दी और इस दिन को राष्‍ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया। त्रिभुवन विश्‍वविद्यालय में भारतीय सांस्‍कृतिक संबंध परिषद-आईसीसीआर पीठ में प्रोफेसर कौशिकी ने समसामयिक दौर में स्‍वामी विवेकानंद की शिक्षाओं की प्रासंगिकता पर व्‍याख्‍या...

जनवरी 12, 2025 7:53 अपराह्न

views 15

दिल्ली एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार के चलते सीएक्यूएम ने ग्रैप के तहत तीसरे चरण की पाबंदियों को हटाया

दिल्ली एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार के चलते वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग-सीएक्यूएम ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-ग्रैप के तहत तीसरे चरण की पाबंदियों को हटा दिया है। हालांकि, प्रदूषण स्तर को बहाल रखने के लिए ग्रैप-1 और ग्रैप-2 की सख्तियां अभी लागू रहेंगी। हालांकि, आयोग वायु गुणवत्ता पर ...